आईपीएल के डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को अपने पहले ही मैच के दौरान बड़ा झटका लगा है। दरअसल रिपोर्ट्स की मानें तो गुजरात के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन इंजरी के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। उन्हें ओपनिंग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फील्डिंग करते हुए घुटने में चोट लग गई थी। उसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे और फिर वापस नहीं लौटे। बाद में गुजरात ने इंपैक्ट प्लेयर रुल का इस्तेमाल किया और उनकी जगह साई सुदर्शन को शामिल कर लिया।
क्रिकेट
IPL 2023: पहले ही मैच में गुजरात को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण बाहर हो सकते हैं केन विलियमसन
- Authored by: समीर कुमार ठाकुर
- Updated Apr 1, 2023, 02:00 PM IST
