IND vs AUS ODI Series 2023 Schedule: वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा, जानें कब और कहां होगा मुकाबला

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Sep 18, 2023, 10:58 PM IST

India vs Australia (IND vs AUS) ODI Series 2023 Schedule, Live Streaming, Telecast: एशिया कप के बाद और वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज खेलनी है। 22 सितंबर से 27 सितंबर के बीच होने वाले इस सीरीज में वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के पास खुद को आजमाने का बेहतरीन मौका है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज
  2. कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला
  3. कहां देखें इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs AUS ODI Series Schedule, Live Streaming, Date: 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले क्रिकेट के महाकुंभ से पहले टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 22 सितंबर से मोहाली में होगी। एशिया कप जीत जीतने के बाद टीम इंडिया शानदार लय में नजर आ रही है और वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के खिलाफ खेलना उसके लिए फायदेमंद साबित होगी। 3 मैच की वनडे सीरीज के अलावा टीम इंडिया वर्ल्ड कप से पहले दो वॉर्म-अप मैच भी खेलेगी।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

रोहित शर्मा और पैट कमिंस (साभार-BCCI and ICC)

रैंकिंग के लिए भी होगी दोनों में उठा-पटक

एशिया कप जीतने के बावजूद टीम इंडिया को सुपर फोर मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ हार का रैंकिंग में नुकसान हुआ है। फिलहार टीम इंडिया नंबर 2 पर है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनड जीतते ही टीम इंडिया वनडे रैंकिंग में भी नंबर वन पर पहुंच जाएगी। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया पहले से ही नंबर वन है। वहीं ऑस्ट्रलिया को नंबर वन की कुर्सी हासिल करने के लिए टीम इंडिया के खिलाफ क्लीन स्वीप करना होगा जो मौजूदा फॉर्म को देखते हुए आसान बिल्कुल नहीं होगा।

End of Feed