ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला के लिए इंडिया-ए टीम का ऐलान, हार्दिक पांड्या हुए टीम में शामिल

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ आयोजित होने वाले घरेलू वनडे और बहुदिवसीय मैचों के लिए इंडिया-ए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान देवदत्त पडिक्कल और रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में सौंपी गई है। वनडे टीम में हार्दिक पांड्या को भी शामिल किया गया है।

नई दिल्ली: सीनियर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अक्टूबर में होने वाली तीन मैच की एकदिवसीय शृंखला के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है लेकिन उनका खेलना पूर्ण फिटनेस हासिल करने पर निर्भर करेगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को यह जानकारी दी। पांड्या ने अपना पिछला प्रतिस्पर्धी मुकाबला इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सत्र में मुंबई इंडियन्स के लिए खेला था। इसके बाद से यह 32 वर्षीय खिलाड़ी विभिन्न चोटों के कारण प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर है। फिलहाल वह जांघ की चोट से उबर रहे हैं।

Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या (फोटो क्रेडिट AI Generated)

पुडुचेरी में खेले जाएंगे मुकाबले, ऐसा है शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया ए के भारत दौरे की शुरुआत 22 सितंबर को पुडुचेरी में बहुदिवसीय मुकाबले के साथ होगी जबकि इसी स्थल पर दूसरा मैच 29 सितंबर से खेला जाएगा। बहुदिवसीय मुकाबलों के बाद पुडुचेरी में ही तीन एकदिवसीय मैच की श्रृंखला होगी जिसके मुकाबले छह, नौ और 11 अक्टूबर को खेले जाएंगे। भारत की सीनियर टीम भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 और 30 सितंबर तथा तीन अक्टूबर को तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज खेलेगी।

End of Feed