Duleep Trophy 2024: 9 विकेट लेकर भी संतुष्ट नहीं हैं तेज गेंदबाज आकाश दीप, खुद बताई वजह

Akash Deep on five wicket haul: दलीप ट्रॉफी 2024 में इंडिया ए और इंडिया बी के बीच खेले गए मैच में भारत के युवा तेज गेंदबाज आकाश दीप ने अपनी बॉलिंग से सभी का दिल जीत लिया है। आकाशदीप ने मैच में 9 विकेट लिए हालांकि इसके बाद वे संतुष्ट नहीं हैं।

Akash Deep on five wicket haul: मैच में नौ विकेट झटकने के बाद कोई गेंदबाज आम तौर पर काफी खुश होता है लेकिन भारत के तेज गेंदबाज आकाश दीप दलीप ट्रॉफी मैच यह कारनामा करने के बाद व्यस्त सत्र से पहले उन चीजों पर ध्यान दे रहे है जिसमें उन्हें सुधार करने की जरूरत है।

akash deep

आकाश दीप (फोटो -BCCI)

आकाश ने हाल ही में समाप्त हुए दलीप ट्रॉफी के पहले दौर के मैच में इंडिया बी के खिलाफ इंडिया ए के लिए शानदार प्रयास किया। उन्होंने पहली पारी में 60 रन देकर चार विकेट जबकि दूसरी पारी में 56 रन देकर पांच विकेट चटकाये।उन्होंने रविवार को मैच के बाद संवाददाताओं से कहा - 'अगर आप एक क्रिकेटर के रूप में संतुष्ट हो जाएंगे तो आप कभी कुछ नहीं सीख पाएंगे। जब तक मुझमें सीखने की भूख है, मैं कभी संतुष्ट नहीं हो सकता।'

End of Feed