जिस बल्ले से आकाश दीप ने बचाया था ब्रिस्बेन टेस्ट, सुनाया यादगार पारी से पहले वाला उसका ड्रेसिंग रूम का किस्सा

ब्रिस्बेन टेस्ट में विराट कोहली के बल्ले से यादगार पारी खेलने वाले आकाश दीप ने सुनाया ड्रेसिंग रूम का किस्सा, जब विराट ने उन्हें बल्लेबाजी के लिए अपना बैट दिया।

नई दिल्ली: जब विराट कोहली ने तेज गेंदबाज आकाश दीप से पूछा कि क्या उसे उनका बल्ला चाहिये तो इस शर्मीले खिलाड़ी के मुंह से इतना ही निकला,'किसे नहीं चाहिये होगा भैया।' उसी बल्ले से आकाश दीप ने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ब्रिसबेन टेस्ट में 31 रन की पारी खेलकर फॉलोआन बचाया था। भारतीय टीम हालांकि श्रृंखला 1-3 से हार गई। आकाश दीप ने दो टेस्ट खेलकर 87.5 ओवर डाले और पांच विकेट भी मिले।

Aakash Deep

आकाश दीप

जब विराट ने आकाश दीप को दिया अपना बल्ला

उन्होंने पीटीआई से खास बातचीत में कहा,'हां वह विराट भैया का बल्ला था जिस पर एमआरएफ का लोगो है। सभी को पता है। भैया (कोहली) ने खुद मुझसे पूछा कि तुमको बैट चाहिये। मैंने बोला कि हांग भैया, आपका बल्ला कौन नहीं लेना चाहेगा दुनिया में । उसके बाद उन्होंने मुझे बल्ला दिया।'

End of Feed