कौन होगा नया मुख्य चयनकर्ताः चीफ सेलेक्टर की दौड़ में शामिल अजीत अगरकर ने दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 29, 2023, 05:48 PM IST

Ajit Agarkar, Chief Selector: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर भारत के मुख्य चयनकर्ता की दौड़ में हैं और अब उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल टीम में सहायक कोच के पद से इस्तीफा भी दे दिया है। अगरकर का नाम दौड़ में होने से बीसीसीआई को चयन समिति के प्रमुख का सालाना वेतन एक करोड़ से बढाना होगा।

भारत के मुख्य चयनकर्ता की दौड़ में शामिल अजित अगरकर ने बृहस्पतिवार को दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल टीम में सहायक कोच के पद से इस्तीफा दे दिया।अगरकर का नाम दौड़ में होने से बीसीसीआई को चयन समिति के प्रमुख का सालाना वेतन एक करोड़ से बढाना होगा जबकि बाकी सदस्यों का वेतन भी 90 लाख से अधिक करना होगा।

Ajit Agarkar resigns as Delhi Capitals assistant coach for race in Chief Selector post

अजीत अगरकर (Instagram)

दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच और कमेंटेटर अगरकर मुख्य चयनकर्ता के सालाना पैकेज से अधिक कमाते हैं और यही कारण है कि बीसीसीआई को मौजूदा वेतनमान की समीक्षा करनी पड़ेगी। अगरकर के दौड़ में शामिल होने की खबर पीटीआई ने बुधवार को दी थी और अब दिल्ली कैपिटल्स टीम छोड़ने की खबर से यह साफ हो गया कि वह वेस्टइंडीज के आगामी दौरे के लिये टी20 टीम चुनते समय मुख्य चयनकर्ता हो सकते हैं ।

End of Feed