कोलकाता: अजिंक्य रहाणे ने आतिशी अंदाज में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कप्तानी डेब्यू करते हुए अर्धशतक जड़ दिया। मैच के पहले ही ओवर में क्विटन डिकॉक के जोश हेज़लवुड की गेंद पर पवेलियन लौटने के बाद कप्तान रहाणे बल्लेबाजी करने उतरे और बल्ले से कहर बरपा दिया। रहाणे ने सुनील नरेन के साथ आतिशी बल्लेबाजी करते हुए टीम को 5.4 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद 29 गेंद में दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर दी।
अजिंक्य रहाणे और रजत पाटीदार (साभार IPL/BCCI)
25 गेंद में रहाणे ने जड़ा अर्धशतक
अपनी आतिशी बल्लेबाजी को जारी रखते हुए रहाणे ने 25 गेंद में 6 चौके और 4 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। रहाणे ने 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 50 रन पूरे किए। रहाणे और नरेन ने टीम को 9.3 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए 54 गेंद में दोनों ने शतकीय साझेदारी भी पूरी कर ली। इस साझेदारी में रहाणे ने 55 और नरेन ने 44 रन का योगदान दिया।
56 रन की रहाणे ने खेली पारी
रहाणे 31 गेंद में 56 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या की गेंद पर कैच दे बैठे। 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। 109 के स्कोर पर रहाणे पवेलियन लौटे। उनके आउट होने के बाद विकेटों की झड़ी लग गई और आरसीबी मैच में वापसी करने में सफल रही।
