लीसेस्टर: भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे इस साल काउंटी क्रिकेट में लीसेस्टरशर का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस 34 बरस के खिलाड़ी ने पिछले साल जनवरी में भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। क्लब से मंगलवार को हुई घोषणा के मुताबिक वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सत्र के बाद आठ काउंटी मैचों और वनडे कप के पूरे सत्र के लिए इस टीम को अपनी सेवाएं देंगे।
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे( साभार Ajinkya Rahane)
लीसेस्टरशर के साथ किया अनुबंधआईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करने वाले रहाणे ने लीसेस्टरशर क्रिकेट टीम की वेबसाइट पर जारी बयान में कहा,'मैं आगामी सत्र के लिए लीसेस्टरशर से जुड़कर खुश हूं। मैं अपने नये साथियों के साथ खेलने और लीसेस्टर शहर का लुत्फ उठाने का इंतजार कर रहा हूं।'
