Ajinkya Rahane Captaincy: अजिंक्य रहाणे ने उठाया बड़ा कदम, डोमेस्टिक सीजन से पहले छोड़ दी मुंबई की कप्तानी

Ajinkya Rahane Captaincy: बीसीसीआई के डोमेस्टिक सीजन की शुरुआत से पहले मुंबई की टीम में एक बड़ा बदलाव हो गया है दरअसल टीम के सफल कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम की कमान छोड़ने का फैसला कर लिया है। उन्होंने युवाओं को मौका देने की बात कही है और एक खास पोस्ट शेयर किया है।

Ajinkya Rahane Captaincy: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे ने आधिकारिक तौर पर यह घोषणा कर दी है कि वह अब मुंबई क्रिकेट टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। रहाणे का मानना है कि अब समय आ गया है कि टीम में नई पीढ़ी के नेताओं को तैयार किया जाए और उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाए।

rahane ICC

अजिंक्य रहाणे ने छोड़ी कप्तानी (फोटो- ICC)

रहाणे ने सोशल मीडिया पर यह खबर साझा करते हुए लिखा कि "मुंबई टीम की कप्तानी करना और उसके साथ चैंपियनशिप जीतना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात रही है। नए घरेलू सीज़न से पहले मुझे लगता है कि अब किसी नए नेता को तैयार करने का सही समय है, इसलिए मैंने कप्तानी की भूमिका में आगे नहीं रहने का फैसला किया है।"

End of Feed