Ajay Jadeja: मिलिए इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी से जिसने बदल दी अफगानिस्तान की किस्मत, अब पाकिस्तान को हराया

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Oct 23, 2023, 10:05 PM IST

Ajay Jadeja and Afghanistan Cricket Team, PAK vs AFG: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने विश्व कप 2023 में वो कर दिखाया है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। उसने सबसे पहले इंग्लैंड को हराकार टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर किया। उसके बाद अब उसने पाकिस्तान को शिकस्त देकर इतिहास रच दिया है। इसके पीछे पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा का भी हाथ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अफगानिस्तान ने किया एक और उलटफेर
  • विश्व कप में पाकिस्तान को पहली बार दी मात
  • मेंटर अजय जडेजा का है महत्वपूर्ण योगदान

Who is Ajay Jadeja in Afghanistan Cricket Team, World Cup 2023, PAK vs AFG: विश्व कप 2023 में एक और बड़ा उलटफेर हो गया। पाकिस्तान क्रिकेट टीम बड़ी उम्मीदों के साथ अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ मैदान पर उतरी थी ताकि वे अपनी सेमीफाइनल की राह को आसान कर सकें, लेकिन अफगानिस्तान ने पहले इंग्लैंड को उलटफेर का शिकार बनाया और इस बार पाकिस्तान को भी पस्त कर दिया।

Meet Ajay Jadeja mentor of Afghanistan Cricket Team

अजय जडेजा (TWITTER)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम को शिकस्त दे दी है। इससे पहले 7 बार ये टीमें वनडे में आमने-सामने आई थीं, हर बार पाकिस्तान जीती थी, लेकिन अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को विश्व कप जैसे मंच पर मात दी और वो भी 8 विकेट के बड़े अंतर से। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 283 रनों का लक्ष्य दिया था जो अफगानिस्तान ने सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर हासिल करके दुनिया को चौंका दिया।

End of Feed