PAK vs BAN: शाहीन अफरीदी को बाहर करने पर भड़का पाकिस्तान का पूर्व क्रिकेटर, टीम मैनेजमेंट से पूछे तीखे सवाल

Ahmed Shehzad unhappy with Dropping Shaheen Afridi: बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एक बड़ा कदम उठाते हुए दिग्गज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसका कई पूर्व क्रिकेटर्स विरोध कर रहे हैं।

Ahmed Shehzad unhappy with Dropping Shaheen Afridi: पाकिस्तान के क्रिकेटर अहमद शहजाद ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को टीम से बाहर करने पर टीम प्रबंधन की कड़ी आलोचना की है। पाकिस्तान ने गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 घोषित की थी। 12 सदस्यीय इस टीम में तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को जगह नहीं दी गई थी।

shaheen afridi pcb

शाहीन अफरीदी (फोटो- PCB)

पिछले हफ्ते बांग्लादेश से 10 विकेट से मिली हार पाकिस्तान की लगातार चौथी टेस्ट हार थी। इससे पहले उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान के टीम संयोजन, जिसमें उन्होंने चार तेज गेंदबाजों को उतारा था, की पूर्व खिलाड़ियों ने तीखी आलोचना की थी। उनका मानना था कि दो स्पिनरों के साथ खेलना बेहतर विकल्प था।

End of Feed