IPL 2023 में हो गई इस खिलाड़ी की 'बैकगेट एंट्री', नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा था

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 27, 2023, 05:39 PM IST

Rajasthan royals announce sandeep sharma as replacement of prasidh krishna in IPL 2023: आईपीएल 2023 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने आखिरकार आधिकारिक ऐलान कर दिया है कि कौन सा खिलाड़ी चोटिल तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह लेगा, आइए जानते हैं कि कौन हैं उनकी जगह शामिल होने वाले संदीप शर्मा।

IPL 2023, Rajasthan Royals squad update: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2023 से ठीक पहले अपनी टीम में एक बड़े बदलाव का ऐलान कर दिया है। चोटिल भारतीय पेसर प्रसिद्ध कृष्णा के विकल्प को लेकर कई दिनों से चर्चा थी लेकिन अब टीम की तरफ से आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है कि टूर्नामेंट के 16वें सीजन में संदीप शर्मा टीम का हिस्सा बनेंगे।

sandeep sharma to replace prasidh krishna in Rajasthan Royals ipl 2023 squad

संदीप शर्मा (RR)

पंजाब के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा आईपीएल 2023 के लिये राजस्थान रॉयल्स टीम में चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह लेने को तैयार हैं। गौरतलब है कि प्रसिद्ध कृष्णा सर्जरी कराने के कारण क्रिकेट से दूर हैं। वहीं आईपीएल में 104 मैचों में 114 विकेट ले चुके संदीप शर्मा को आईपीएल 2023 की नीलामी में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था।

End of Feed