क्रिकेट

IPL 2023 PBKS Key Players: नए कप्तान के भरोसे एक बार फिर पंजाब किंग्स, खिताब दिलाने में उनकी होगी बड़ी जिम्मेदारी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 27, 2023, 04:54 PM IST

IPL 2023 Punjab Kings Players List, Squad: आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज 31 मार्च से होगा। इसमें पंजाब किंग्स का पहला मुकाबला ओपनिंग मैच के एक दिन बार यानी एक अप्रैल का घरेलू मैदान मोहाली में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा।

Image

शिखर धवन। फोटो - IPL/BCCI

Indian Premier League 2023, Punjab Kings : पंजाब किंग्स आईपीएल के नए सीजन में एक बार फिर नए कप्तान के साथ उतरेगी। क्रिकेट मैदान पर आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले शिखर धवन की कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम उतरेगी। उन पर टीम को खिताब दिलाने की सबसे बड़ी जिम्मेदार होगी। टीम अभी तक आईपीएल में एक बार भी चैम्पियन नहीं बन सकी है।

31 मार्च से शुरू हो रहे मुकाबले में पंजाब किंग्स का लीग में अपने पहले मुकाबले में दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स से सामना होगा। वहीं, लीग के अंतिम मुकाबले में 19 मई को टीम की भिड़ंत राजस्थान रॉयल से होगी। टीम के खिलाड़ी से लेकर टीम के अन्य सदस्यों की नजर आईपीएल के खिताब पर होगी। शिखर धवन अपनी कप्तानी में टीम को खिताब दिलाने की कोशिश रहेगी। आइए जानते हैं टीम के उन पांच खिलाड़ियों के बारे में, तो टीम को खिताब दिलाने में अहम रोल निभाएंगे।

1. शिखर धवन

क्रिकेट मैदान पर विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले शिखर धवन टीम को टाइटल दिलाने के लिए अहम रोल निभाएंगे। वे आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। वे 206 मैचों में 126.35 की स्ट्राइक रेट से कुल 6244 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और 47 अर्धशतक शामिल है।

2. जॉनी बेयरस्टो

जॉनी बेयरस्टो पर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी। बेयरस्टो के पास आईपीएल में खेलने का बहुज ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन वे अपनी आक्रामक बल्लेबाजी की मदद से टीम को जीत दिलाने में अहम रोल निभाएंगे। वे आईपीएल में अभी तक सिर्फ 39 मुकाबला खेले हैं। इसमें 142.65 की स्ट्राइक रेट से 1291 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 9 अर्धशतक शामिल है।

3. लियाम लिविंगस्टोन

लियाम लिविंगस्टोन क्रिकेट मैदान पर आते ही चौके-छक्कों की बरसात करने लगते हैं। वे टीम को खिताब दिलाने में अहम रोल निभाग सकते हैं। वे 23 आईपीएल मुकाबले में 166.87 की स्ट्राइक रेट से 549 रन बना चुके हैं। इस दौरान वे मैदान पर 4 अर्धशतक भी जमा चुके हैं।

4. अर्शदीप सिंह

मैदान पर अपनी धातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को खौफ में रखने वाले अर्शदीप सिंह पर एक बार फिर सबकी नजर होगी। वे आईपीएल के 37 मुकाबलों में 8.35 की इकोनॉमी से 40 विकेट झटक चुके हैं। अर्शदीप आईपीएल में एक बार 32 रन देकर पांच विकेट लेने में भी सफल रहे हैं।

5. कागिसो रबाडा

दक्षिण अफ्रीका के स्टार गेंदबाज कागिसो रबाडा एक बार फिर आईपीएल में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। वे पंजाब किंग्स के अहम गेंदबाजों में से एक हैं। वे आईपीएल के 63 मैचों में 8.26 की इकोनॉकी से 99 विकेट चटका चुके हैं। वे मौजूदा आईपीएल में टीम के लिए अहम गेंदबाज के रूप में साबित हो सकते हैं।
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article