AFG vs ZIM 1st Test Highlights: अफगानिस्तान-जिंबाब्वे पहले टेस्ट में लगा रनों का अंबार, बराबरी पर हुआ नीरस मैच का अंत

अफगानिस्तान और जिंबाब्वे के बीच शारजाह में खेला गया सीरीज का पहला टेस्ट मैच रनों का ढेर लगने का बावजूद बराबरी पर खत्म हुआ। भीषण गर्मी में दोनों टीमों के गेंदबाजों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

शारजाह: अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच शारजाह में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में दोनों टीमों ने मिला कर 1500 से अधिक रन बनाये लेकिन सोमवार को यह मुकाबला नीरस ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ। इस मैच में छह शतक और एक दोहरा शतक भी लगा, लेकिन सपाट और गेंदबाजों के लिए बेअसर पिच पर जिम्बाब्वे ने दूसरी पारी घोषित नहीं करने का फैसला किया, जिससे मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकल सका।

Afghanistan vs Zimbabwe

अफगानिस्तान बनाम जिंबाब्वे (फोटो क्रेडिट ACB Media)

क्रेग एर्विन और वेस्ली मधेवेरे की बीच हुई बड़ी साझेदारी

जिम्बाब्वे के अनुभवी बल्लेबाज क्रेग एर्विन और हरफनमौला वेस्ली मधेवेरे ने दूसरी पारी में नाबाद 206 रन की साझेदारी की। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत उपलब्धियां भी हासिल कीं। 41 वर्षीय एर्विन ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया। वह 206 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑफ स्पिनर मधेवेरे ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ा और 100 रन बनाकर नाबाद लौटे। जिम्बाब्वे ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 523 रन बनाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ब्रेंडन टेलर ने 82 रन का योगदान दिया। उन्होंने पहली पारी में भी 131 रन बनाए थे। कप्तान ब्रायन बेनेट ने 128 रन की पारी खेली थी। इन दोनों के शतकों की मदद से जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 504 रन बनाए।

End of Feed