Afghanistan vs Bangladesh Highlights: टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 के आखिरी मैच में मैच काफी रोमांचक था और इसमें अंतिम ओवर में अफगानिस्तान को जीत मिली है। इसी के साथ अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अफगानिस्तान के पहुंचते ही ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। मैच में टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और केवल 115 रन ही बना पाई। इसका पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने लिटन दास की अर्धशतकीय पारी के चलते अंत तक संघर्ष किया लोकिन हार गई। मैच में बारिश ने भी बार-बार खलल डाली जिसके चलते एक ओवर कट भी गया। ऐसे में बांग्लादेश को जीत के लिए 114 रनों का लक्ष्य मिला था जिसका पीछा करते हुए वे केवल 105 रनों पर ऑलआउट हो गई।
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- ap)
मैच में टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की तरफ से ओपनिंग करने उतरे रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने एक बार फिर से अर्धशतकीय साझेदारी की लेकिन वे काफी धीमे खेल रहे थे और बांग्लादेश के खिलाफ रन बनाना मुश्किल नजर आ रहा था। ऐसे में प्रेशर बढ़ता गया और इब्राहिम जादरान 59 रनों पर आउट हो गए। इसके बाद अफगानिस्तान की लय बिगड़ गई। सामने से विकेट गिर रहे थे लेकिन गुरबाज टिके रहे। गुरबाज ने 43 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन वे भी 17वें ओवर में आउट हो गए। बाद में कप्तान राशिद खान ने आखिरी ओवर में दो छक्के जड़े और टीम को 115 रनों के स्कोर तक ले गए।
