AFG vs BAN Highlights: जीत से कम नहीं यह ड्रॉ, 142 ओवर की बैटिंग कर अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ टाल दिया हार

टेस्ट क्रिकेट ही असली क्रिकेट है, यह नजारा एक बार फिर बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान मैच में देखने को मिला। अफगानिस्तान ने 142 ओवर तक बल्लेबाजी कर इस मैच को बचा लिया और सुनिश्चित नजर आ रहे हार को टाल दिया।

टेस्ट क्रिकेट आपका सबसे बढ़िया इम्तिहान लेता है। इसका सबूत बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान मैच में देखने को मिला जहां अफगानिस्तान की टीम ने दूसरी पारी में 142 ओवर की बैटिंग कर बांग्लादेश के खिलाफ निश्चित दिख रही हार को टाल दिया। 142 ओवर में से 92 ओवर तक अफगानिस्तान ने आखिरी दिन बैटिंग की। इस जीत के हीरो रहे अफगानी बल्लेबाज सेदीकुल्लाह अटल जिन्होंने अपना पहला ही टेस्ट शतक इस मुश्किल परिस्थिति में बनाया। उन्होंने 8 घंटे 34 मिनट तक बल्लेबाजी की और 332 गेंद खेलकर 111 रन की ऐसी पारी खेली जिसकी कल्पना शायद बांग्लादेश ने नहीं की थी।

Afghanistan vs Bangladesh

अफगानिस्तान और बांग्लादेश (साभार-X)

बांग्लादेश को चाहिए थे 7 विकेट

चौथे दिन खेल खत्म होने तक बांग्लादेश जीत से 7 विकेट दूर थी और ड्राइविंग सीट पर थी, लेकिन सेदिकुल्लाह अटल कुछ और ही सोच कर उतरे थे। दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 132 रन के स्कोर से करने वाली अफगानिस्तान की टीम ने पांच और विकेट गंवाए लेकिन अंत तक संघर्ष करते हुए आठ विकेट पर 346 रन बना लिए और मैच ड्रॉ करा लिया।

End of Feed