IND vs AFG: स्पिनर तय करेंगे कौन सी टीम मारेगी बाजी, टेस्ट से पहले अफगानिस्तान के कोच का बयान

भारत-अफगानिस्तान के बीच पहला और एकमात्र टेस्ट मैच शनिवार से खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले अफगानिस्तान के कोच रिचर्ड पायबस ने पिच और स्पिन गेंदबाजों के बारे में जानकारी साझा की है।

भारत के खिलाफ टेस्ट से पहले अफगानिस्तान के मुख्य कोच रिचर्ड पायबस ने पिच और मैच के परिणाम को लेकर बात की। शुक्रवार को पायबस ने कहा कि भारत के खिलाफ शनिवार से यहां शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच का परिणाम काफी हद तक इस पर निर्भर करेगा कि दोनों टीम के बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजी की चुनौती का सामना कैसे करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने तय कर दिया कि मुल्लांपुर की पिच स्पिन फ्रैंडली होगी। भारत और अफगानिस्तान दूसरी बार टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे का सामना करेंगे। इससे पहले इन दोनों टीम के बीच 2018 में बेंगलुरु में टेस्ट मैच खेला गया था जिसे भारत ने दो दिन के अंदर जीत लिया था।

RICHARD AND RASHID KHAN

रिचर्ड पायबस (साभार-X)

पायबस ने टेस्ट की पूर्व संध्या पर यहां पत्रकारों से कहा, ’’पिच पर घास कब तक बनी रहती है और दोनों टीम के बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजों का किस तरह से सामना करते हैं, इससे भी टेस्ट मैच का परिणाम तय होगा।’’ अफगानिस्तान की टीम में उनके स्टार स्पिनर राशिद खान नहीं हैं, जिन्हें कार्यभार प्रबंधन के तहत विश्राम दिया गया है। यह लेग स्पिनर आईपीएल में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेला था और उनकी टीम फाइनल तक पहुंची थी।

End of Feed