LIVE

AFG vs SA Champions Trophy 2025 Highlights: द.अफ्रीका के गेंदबाजों के आगे ढेर हुई अफगानिस्तान की टीम, 107 रनों से मिली करारी हार

सिद्धार्थ शर्माUpdated Feb 22, 2025, 15:48 IST

AFG vs SA Live Score (लाइव क्रिकेट स्कोर): Champions Trophy 2025 afghanistan vs South africa Live Cricket Score, Aaj ke Match ka Live streaming Online on Jiohotstar, TV Telecast sports18 Channel in Afghanistan: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के तीसरे मैच में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की टक्कर द.अफ्रीका से हो रही है। आइए जानते हैं मैच की पल-पल की अपडेट और रिकॉर्ड्स से जुड़ी हर जानकारी

AFG vs SA Champions Trophy 2025 Highlights: द.अफ्रीका के गेंदबाजों के आगे ढेर हुई अफगानिस्तान की टीम, 107 रनों से मिली करारी हार
AFG vs SA Champions Trophy 2025 Highlights: द.अफ्रीका के गेंदबाजों के आगे ढेर हुई अफगानिस्तान की टीम, 107 रनों से मिली करारी हार

AFG vs SA Highlights :द.अफ्रीका क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को 107 रनों से हरा दिया है। इस मैच का आयोजन कराची के नेशनल स्टेडियम में किया जा रहा था। मैच में अफगानिस्तान की कमान हश्मतुल्लाह शाहिदी के पास थी वहीं द.अफ्रीका की कप्तानी टेम्बा बवूमा कर रहे थे। मैच में टॉस जीतकर द.अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जो कि सही साबित हुआ। टीम ने रायन रिकल्टन के शतक और अंत में एडन मारक्रम की धमाकेदार पारी की बदौलत 326 रनों का स्कोर खड़ा किया। वहीं अफगानिस्तान की तरफ से केवल मोहम्मद नबी ही 2 विकेट ले पाए। इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम की शुरुआत खराब रही और दोनों ओपनर्स सस्ते में निपट गए। इसके बाद सदीकुल्लाह अटल और रहमत शाह ने साझेदारी की लेकिन ये भी ज्यादा नहीं चली। इसके बाद लगातार बल्लेबाज आते रहे और विकेट गिरते रहे वहीं रहमत शाह अकेले खड़े रहे लेकिन ये काफी नहीं था और टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड आज के मैच का स्कोरकार्ड

अफगानिस्तान की पारी (Afghanistan innings)

- रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने की पारी की शुरुआत


द.अफ्रीका की पारी (South Africa Innings)

- रायन रिकल्टन और टोनी डी जॉर्जी ने की पारी की शुरुआत
- मोहम्मद नबी ने टोनी डी जॉर्जी को सस्ते में भेजा पवेलियन
- 10 ओवर के बाद द.अफ्रीका ने 1 विकेट पर बनाए 46 रन
- रायन रिकल्टन ने 48 गेंदों पर पूरा किया अर्धशतक
- द.अफ्रीका ने 20वें ओवर में पूरे किए 100 रन
- टेम्बा बवूमा ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया है।
- टेम्बा बवूमा 58 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
- द.अफ्रीका ने 315 रन बनाए।

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड (AFG vs SA Head to Head in Champions Trophy)

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच अबतक कुल 5 वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें से 2 में अफगानिस्तान और 3 में दक्षिण अफ्रीका विजयी रहा है। पिछले साल यूएई में खेली गई तीन मैच की वनडे सीरीज में अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से पटखनी दी थी। इस लिहाज से अफगानिस्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।


अफगानिस्तान की टीम (Afghanistan Squad for ICC Champions Trophy 2025)

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह (उप-कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नाइब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, फरीह अहमद, फजलहक फारूकी, नांगेयालिया खारोटे, नवीद जादरान, नूर अहमद।

दक्षिण अफ्रीका की टीम (South Africa Squad for ICC Champions Trophy 2025)

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी नगिडी, कगिसो रबाडा, रियान रिकेल्टन, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वान डेर डुसें, कॉर्बिन बॉश।
=====================================================
चैंपियन ट्रॉफी आज अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका 32 ओवर बाद साउथ अफ्रीका का स्कोरकार्ड

ओवर समाप्त: 32
कुल रन: 7
दक्षिण अफ्रीका स्कोर: 184/2

बल्लेबाज:
रासी वान दर दुसें: 12 रन (11 गेंद, 2 चौके)
रायन रिकलटन: 95 रन (94 गेंद, 7 चौके, 1 छक्का)

गेंदबाज:
नूर अहमद: 4 ओवर, 31 रन, 0 विकेट
मोहम्मद नबी: 7 ओवर, 34 रन, 2 विकेट
=================================
चैंपियन ट्रॉफी आज अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका 40 ओवर बाद साउथ अफ्रीका का स्कोरकार्ड

ओवर समाप्त :40
12 रन
सा. अफ़्रीका: 230/3

बल्लेबाज:
रासी वान दर दुसें
36 (33b 2x4 1x6)
एडन मारक्रम
11 (14b 1x4)

गेंदबाज:
राशिद ख़ान
9-0-52-0
नूर अहमद
5-0-33-0
=====================================
अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियन ट्रॉफी आज के मैच का 45 ओवर बाद साउथ अफ्रीका का स्कोरकार्ड

ओवर समाप्त: 45

दक्षिण अफ़्रीका का स्कोर: 265/4

बल्लेबाज़ी
डेविड मिलर: 11 रन (10 गेंद, 1 चौका)
एडन मारक्रम: 18 रन (21 गेंद, 1 चौका)

गेंदबाज़ी
नूर अहमद: 8 ओवर, 53 रन, 1 विकेट
गुलबदीन नईब: 7 ओवर, 42 रन, 0 विकेट
राशिद ख़ान: 9 ओवर, 52 रन, 0 विकेट

FEB 21, 2025 21:59 IST

AFG vs SA Highlights: द.अफ्रीका की विशाल जीत

द.अफ्रीका क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को 107 रनों से हरा दिया है। इस मैच का आयोजन कराची के नेशनल स्टेडियम में किया जा रहा था। मैच में अफगानिस्तान की कमान हश्मतुल्लाह शाहिदी के पास थी वहीं द.अफ्रीका की कप्तानी टेम्बा बवूमा कर रहे थे। मैच में टॉस जीतकर द.अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जो कि सही साबित हुआ। टीम ने रायन रिकल्टन के शतक और अंत में एडन मारक्रम की धमाकेदार पारी की बदौलत 326 रनों का स्कोर खड़ा किया। वहीं अफगानिस्तान की तरफ से केवल मोहम्मद नबी ही 2 विकेट ले पाए। इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम की शुरुआत खराब रही और दोनों ओपनर्स सस्ते में निपट गए। इसके बाद सदीकुल्लाह अटल और रहमत शाह ने साझेदारी की लेकिन ये भी ज्यादा नहीं चली। इसके बाद लगातार बल्लेबाज आते रहे और विकेट गिरते रहे वहीं रहमत शाह अकेले खड़े रहे लेकिन ये काफी नहीं था और टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा।
FEB 21, 2025 21:46 IST

लाइव क्रिकेट स्कोर, AFG vs SA Champions Trophy 2025: जीत से दो विकेट दूर द.अफ्रीका

द.अफ्रीका की टीम जीत से केवल 2 विकेट दूर है। अफगानिस्तान की हालत खराब है और वे संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।
FEB 21, 2025 20:20 IST

लाइव क्रिकेट स्कोर, AFG vs SA Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान का स्कोर 100 के करीब

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का स्कोर 100 के पास पहुंच गया है। टीम की तरफ से रहमत शाह और उमरजई धमाकेदार पारी खेल रहे हैं।
FEB 21, 2025 19:08 IST

लाइव क्रिकेट स्कोर, AFG vs SA Champions Trophy 2025: गुरबाज आउट

रहमानुल्लाह गुरबाज आउट हो गए हैं। वे शानदार लय में नजर आ रहे थे लेकिन शॉट मारने के चक्कर में आउट हो गए।
FEB 21, 2025 18:57 IST

लाइव क्रिकेट स्कोर, AFG vs SA Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम की तरफ से रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान क्रीज पर है।
FEB 21, 2025 18:12 IST

लाइव क्रिकेट स्कोर, AFG vs SA Champions Trophy 2025: द.अफ्रीका की पारी समाप्त

द.अफ्रीका टीम की पारी समाप्त हो गई है। टीम ने 315 रनों का स्कोर खड़ा किया है।
FEB 21, 2025 17:36 IST

लाइव क्रिकेट स्कोर, AFG vs SA Champions Trophy 2025: द.अफ्रीका को लगा चौथा झटका

द.अफ्रीका को चौथा झटका लग गया है। टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वेन डर दूसों आउट हो गए हैं।
FEB 21, 2025 17:26 IST

लाइव क्रिकेट स्कोर, AFG vs SA Champions Trophy 2025: रायन रिकल्टन आउट

रायन रिकल्टन रनआउट हो गए हैं। वे शतक जड़कर गए हैं।
FEB 21, 2025 16:39 IST

लाइव क्रिकेट स्कोर, AFG vs SA Champions Trophy 2025: टेम्बा बवूमा आउट

द.अफीका की टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल टेम्बा बवूमा आउट हो गए हैं। उन्हें मोहम्मद नबी ने शिकार बनाया है।
FEB 21, 2025 16:26 IST

लाइव क्रिकेट स्कोर, AFG vs SA Champions Trophy 2025: कप्तान बवूमा ने भी जड़ा अर्धशतक

टेम्बा बवूमा दमदार पारी खेल रहे हैं और उन्होंने अर्धशतक पूरा कर लिया है। वे धीरे-धीरे आगे बढ़ते जा रहे हैं।
FEB 21, 2025 16:14 IST

लाइव क्रिकेट स्कोर, AFG vs SA Champions Trophy 2025: रिकल्टन और बवूमा की शतकीय साझेदारी

रायन रिकल्टन और टेम्बा बवूमा की शतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। दोनों लगातार प्रहार कर रहे हैं और अफगानिस्तान पर दबाव बनाते जा रहे हैं।
FEB 21, 2025 16:01 IST

लाइव क्रिकेट स्कोर, AFG vs SA Champions Trophy 2025: 20 ओवर बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर

ओवर समाप्त: 20
कुल रन: 6

दक्षिण अफ्रीका का स्कोर: 104/1

बल्लेबाजों का स्कोर:

तेम्बा बवूमा: 33 रन (47 गेंद, 2 चौके)
रायन रिकलटन: 60 रन (62 गेंद, 5 चौके, 1 छक्का)
FEB 21, 2025 15:59 IST

लाइव क्रिकेट स्कोर, AFG vs SA Champions Trophy 2025: द.अफ्रीका का स्कोर 100 पार

द.अफ्रीका क्रिकेट टीम का स्कोर 100 पार पहुंच गया है। टीम की तरफ से रियान रिकल्टन और टेम्बा बवूमा क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों लगातार दमदार पारियां खेल रहे हैं।
FEB 21, 2025 15:41 IST

लाइव क्रिकेट स्कोर, AFG vs SA Champions Trophy 2025: 15 ओवर बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर

ओवर समाप्त: 15
कुल रन: 9
दक्षिण अफ़्रीका: 83/1

बल्लेबाज़ी

रायन रिकलटन: 50 (48 गेंदों में, 5 चौके, 1 छक्का)
तेम्बा बवूमा: 22 (31 गेंदों में, 2 चौके)

गेंदबाज़ी

अज़मतउल्लाह ओमरज़ाई: 5 ओवर, 36 रन, 0 विकेट
राशिद ख़ान: 1 ओवर, 4 रन, 0 विकेट
FEB 21, 2025 15:40 IST

लाइव क्रिकेट स्कोर, AFG vs SA Champions Trophy 2025: रायन रिकल्टन ने जड़ा अर्धशतक

द.अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी रायन रिकल्टन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 48 गेंदों पर ये पचासा पूरा किया है।
FEB 21, 2025 15:33 IST

लाइव क्रिकेट स्कोर, AFG vs SA Champions Trophy 2025: बावुमा और रिकल्टन ने पारी को संभाला

द.अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा और रियान रिकल्टन ने पारी को संभाल लिया है। वहीं अफगानिस्तान को विकेट की तलाश है।
FEB 21, 2025 15:21 IST

लाइव क्रिकेट स्कोर, AFG vs SA Champions Trophy 2025: द.अफ्रीका का स्कोर 50 पार

द.अफ्रीका क्रिकेट टीम का स्कोर 50 पार पहुंच गया है। टीम की तरफ से कप्तान टेम्बा बावुमा और रिकल्टन दमदार पारी खेल रहे हैं।
FEB 21, 2025 15:18 IST

लाइव क्रिकेट स्कोर, AFG vs SA Champions Trophy 2025: 10 ओवर बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर

ओवर समाप्त: 10
रन: 1
दक्षिण अफ्रीका स्कोर: 46/1
बल्लेबाज:
तेम्बा बवूमा: 4 रन (15 गेंद)
रायन रिकलटन: 31 रन (34 गेंद, 3 चौके, 1 छक्का)
गेंदबाज:
मोहम्मद नबी: 3 ओवर, 9 रन, 1 विकेट
फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी: 5 ओवर, 24 रन, 0 विकेट
FEB 21, 2025 15:16 IST

लाइव क्रिकेट स्कोर, AFG vs SA Champions Trophy 2025: 10 ओवर का खेल समाप्त

द.अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मैच में 10 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। द.अफ्रीका का टीम ने 46 रन बना लिए हैं उन्हें एक झटका लग गया है।
FEB 21, 2025 15:05 IST

लाइव क्रिकेट स्कोर, AFG vs SA Champions Trophy 2025: द.अफ्रीका को लगा पहला झटका

द.अफ्रीका क्रिकेट टीम को पहला झटका लग गया है। दरअसल टीम के ओपनर टोनी डी जॉर्जी आउट हो गए हैं। उनका मोहम्मद नबी ने शिकार किया है।