AFG vs SA 3rd ODI: क्लीन स्वीप से बची द.अफ्रीका की टीम, अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

Afghanistan vs South Africa 3rd ODI Highlights: अफगानिस्तान और द.अफ्रीका के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंत हो गया है। इस श्रृंखला के आखिरी मैच में मेहमान टीम को 7 विकेट से जीत मिली है। हालांकि सीरीज अफगानिस्तान ने 2-1 के बड़े अंतर से जीत ली है।

Afghanistan vs South Africa 3rd ODI Highlights: द.अफ्रीका की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को तीसरे वनडे मैच में विकेट से मात दे दी है। इस जीत के चलते वे 3 मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप से हारने से बच गए हैं। हालांकि सीरीज अफगानिस्तान ने 2-1 से जीत ली है। ये पहली बार हुआ है जब कि अफगानिस्तान ने द.अफ्रीका के खिलाफ कोई सीरीज जीती हो। ये श्रृंखला हश्मतुल्लाह शाहिदी की टीम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है।

aiden markram ani

द.अफ्रीका क्रिकेट टीम की जीत (फोटो- ANI)

दुबई के शारजाह स्थित शाहजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेल गए मैच में अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि ये उनके पक्ष में नहीं गया और टीम केवल 34 ओवरों में मात्र 164 रनों के स्कोर पर सिमट कर रह गई। वहीं इसके जवाब में उतरी द.अफ्रीका की टीम ने खराब शुरुआत के बाद अच्छी वापसी की और मैच को केवल 33 ओवर में खत्म कर 7 विकेट से जीत लिया।

End of Feed