क्रिकेट

AFG vs SA 2nd ODI Pitch Report, Weather: अफगानिस्तान-दक्षिण अफ्रीका दूसरे ODI की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

AFG vs SA 2nd ODI Pitch Report And Sharjah Weather Forecast In Hindi: अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शुक्रवार 20 सितंबर, 2024 को यूएई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम पर होने जा रहा है। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और शारजाह के मौसम का ताजा हाल क्या कहता है।

Image

अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे पिच और वेदर रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे आज
  • सीरीज के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने दी थी द. अफ्रीका को मात
  • जानिए कैसा रहेगा दूसरे मैच के दौरान शारजाह के मौसम और पिच का हाल

AFG (Afghanistan) vs SA (South Africa) 2nd ODI Pitch Report And Sharjah Weather Forecast: अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज बुधवार को हो चुका है। अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पटखनी देकर सीरीज में शुरुआत की। ऐसे में सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शुक्रवार( 20 सितंबर, 2024) को शारजाह के मैदान पर ही खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीकी टीम की कमान टेम्बा बावूमा के चोटिल होने की वजह से एडेन मार्करम (Adein Markram) ने पहले वनडे में संभाली थी। वहीं अफगानिस्तान की कमान हशमतउल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) के हाथों में हैं।

ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत: (AFG vs SA Head to Head in ODI)

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका का वनडे में अबतक 3 बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें 2 मैच में दक्षिण अफ्रीका और एक में अफगानिस्तान को जीत मिली है। सीरीज के पहले मुकाबले में अफगानिस्तानी गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम को 33.3 ओवर में 106 रन पर ढेर कर दिया था और जीत के लिए मिले लक्ष्य को 26 ओवर में 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया था। ऐसे में दूसरे वनडे में दोनों के बीच एक बार फिर कांटे की टक्कर दिखने वाली है जहां मेजबान अफगानिस्तान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली सीरीज जीत हासिल करने पर नजर गड़ाए है।

अफगानिस्तान-दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे की पिच रिपोर्ट (AFG vs SA 2nd ODI Sharjah Pitch Report)

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला भी शारजाह में खेला जा रहा है। शारजाह के मैदान पर जमकर रन बनते हैं। पहली पारी का यहां औसत स्कोर 211 रन जबकि दूसरी पारी का 191 रन है। इस मैदान पर 250 मैच खेले जा चुके हैं। इस मैदान पर पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक 7 विकेट पर 364 रन बनाए हैं। इस मैदान पर स्पिनर्स के लिए मदद होती है लेकिन पहले मुकाबले में अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाया था।

कैसा रहेगा शारजाह का मौसम? (Sharjah Weather Forecast On 20 September)

शारजाह में स्थानीय समायानुसार मैच शाम 4 बजे शुरू होगा। इस दौरान तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। रात में तापमान गिरकर 30 डिग्री तक पहुंचेगा। भीषण गर्मी के बीच बारिश की संभावना नहीं है। मैच के दौरान उमस 55 से 62 प्रतिशत तक रहेगी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए गर्मी में खेलना आसान नहीं रहेगा।

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीमें (South Africa and Afghanistan Squads)

दक्षिण अफ्रीका की टीम (South Africa Squad for ODI Series)

:

टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, नांद्रे बर्गर, टोनी डीज़ोरज़ी, ब्योर्न फोर्टुइन, रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम(कार्यवाहक कप्तान), वियान मुल्डर, लुंगी नगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, नकाबा पीटर, एंडिले सिमलेन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन और लिज़ार्ड विलियम्स।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम(Afghanistan Squad for ODI Series):

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अब्दुल मलिक, रियाज़ हसन, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान, नांग्याल खरोती, अल्लाह मोहम्मद ग़ज़नफ़र, फ़ज़ल हक़ फ़ारूक़ी, बिलाल सामी, नवीद ज़ादरान और फ़रीद अहमद मलिक।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article