क्रिकेट

AFG vs SA 2nd ODI Live Telecast: अफगानिस्तान और द.अफ्रीका दूसरे वनडे मैच को कब और कहां देखें, लाइव स्ट्रीमिंग और Live Score की पूरी जानकारी

Afghanistan vs South Africa 2nd ODI Match Live Score Streaming, AUS vs ENG Match Watch Online (अफगानिस्तान बनाम द.अफ्रीका लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग): अफगानिस्तान और द.अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मैच का आयोजन आज (20 सितंबर 2024) को किया जा रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान की कप्तानी हश्मतुल्लाह शाहिदी कर रहे हैं वहीं द.अफ्रीका की कमान के हाथों में हैं। आइए जानते हैं इसे घर बैठे फ्री (AFG vs SA 2nd ODI watch for free) में कैसे देखा जा सकता है।

Image

अफगानिस्तान बनाम द.अफ्रीका दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग

KEY HIGHLIGHTS
  • अफगानिस्तान और द.अफ्रीका दूसरा वनडे आज
  • सीरीज जीतने उतरेगी अफगानिस्तान
  • भारत में ऐसे देख सकते हैं लाइव

Afghanistan vs South Africa 2nd ODI Match Live Streaming, AFG vs SA Match Watch Online (अफगानिस्तान बनाम द.अफ्रीका लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग): दक्षिण अफ्रीका (SA) के खिलाफ पहले वनडे में 6 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद, अफगानिस्तान (AFG) तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में प्रोटियाज की चुनौती का सामना करेगा। यह मैच शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में अपनी मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह मैच दोनों टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण और जीतना जरूरी होगा।

अफगानिस्तान अपने पिछले पांच मैचों में तीन जीत और केवल दो हार के साथ शानदार फॉर्म में है। वे पिछले दो मैचों में लगातार दो जीत के साथ आ रहे हैं, जिसमें आयरलैंड के खिलाफ 117 रनों की जीत और मौजूदा द्विपक्षीय सीरीज के पहले मैच में प्रोटियाज के खिलाफ 6 विकेट की जीत शामिल है। दूसरी ओर द.अफ्रीका को पिछले पांच मैचों में से 4 में हार का सामना करना पड़ा है। प्रोटियाज की नजर इस मैच को जीतकर सीरीज को 1-1 के स्कोर से बराबर करने पर होगी। आइए जानते हैं कि इस मैच का लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं।

अफगानिस्तान बनाम द.अफ्रीका दूसरा वनडे कब खेला जाएगा?

अफगानिस्तान बनाम द.अफ्रीका दूसरा वनडे 20 सितंबर (शुक्रवार) को खेला जाएगा।

अफगानिस्तान बनाम द.अफ्रीका दूसरा वनडे कहां खेला जाएगा?

अफगानिस्तान बनाम द.अफ्रीका दूसरा वनडे शारजाह में खेला जाएगा।

अफगानिस्तान बनाम द.अफ्रीका दूसरा वनडे किस समय शुरू होगा?

अफगानिस्तान बनाम द.अफ्रीका दूसरा वनडे शाम 5:30 बजे (IST) शुरू होगा।

भारत में प्रशंसक अफगानिस्तान बनाम द.अफ्रीका दूसरा वनडे को टीवी पर कहां देख सकते हैं?

अफगानिस्तान बनाम द.अफ्रीका दूसरा वनडे भारत में टीवी पर प्रसारित नहीं किया जाएगा।

भारत में प्रशंसक अफगानिस्तान बनाम द.अफ्रीका दूसरा वनडे का सीधा प्रसारण कहाँ देख सकते हैं?

अफगानिस्तान बनाम द.अफ्रीका दूसरा वनडे मैच FanCode ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (AFG vs SA Squads)

द.अफ्रीका टीम: रीज़ा हेंड्रिक्स, टोनी डी ज़ोरज़ी, एडन मारक्रम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), जेसन स्मिथ, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, ब्योर्न फोर्टुइन, नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी, लिज़ाद विलियम्स, टेम्बा बावुमा, ओटनील बार्टमैन, एंडिले सिमलेन, नकाबा पीटर।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), रियाज़ हसन, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अज़मतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खारोटे, अल्लाह ग़ज़नफ़र, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, फरीद अहमद मलिक, इकराम अलीखिल, दरवेश रसूली, अब्दुल मलिक, बिलाल सामी, नवीद जादरान।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article