AFG vs IRE 3rd T20i Dream 11 Prediction: अफगानिस्तान-आयरलैंड मैच की सबसे मजबूत ड्रीम 11 टीम देखिए

AFG vs IRE 3rd t20i Dream11 Prediction, Afghanistan vs Ireland 3rd t20i Probable Playing 11 in Hindi: अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच तीसरे टी20 मैच का आयोजन शारजाह के स्टेडियम में किया जाने वाला है। इस सीरीज में फिलहाल आयरलैंड और अफगानिस्तान बराबरी पर है। दूसरे टी20 में सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन कैसी रहेगी, यहां जानते हैं।

Afghanistan vs Ireland Dream11 Prediction in Hindi: शारजाह (Sharjah) अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज अफगानिस्तान टीम (Afghanistan Cricket Team) और आयरलैंड क्रिकेट टीम (Ireland Cricket Team) के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का तीसरा टी20 मैच आज खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला अहम रहेगा। सीरीज में फिलहाल दोनों टीमें बराबरी पर चल रही हैं। ऐसे में इस मैच को जो जितेगा वह सीरीज पर कब्जा जमा लेगा।

AFG vs IRE 3rd T20

अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड

सीरीज के पहले मुकाबले में आयरलैंड ने जीत दर्ज की थी। इसमें अफगानिस्तान के बल्लेबाज फेल नजर आए थे। वहीं दूसरे मुकाबले में मोहम्मद नबी की शानदार पारी के चलते अफगानिस्तान ने 152 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम केवल 142 रन ही बना पाई और 10 रनों से हार गई। मैच में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने 4 विकेट झटके और सभी का दिल जीत लिया।

End of Feed