Hardik Pandya react on Rohit Sharma, IPL 2024 में यूं तो ओपनिंग मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा, लेकिन इस सीजन का असली रोमांच दो दिन बाद यानी 24 मार्च को होगा जब मुंबई और गुजरात की टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेगी। मुंबई की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में होगी जो अपनी पुरानी टीम गुजरात के सामने उतरेंगे। हार्दिक अपने फैंस के बीच अपनी पुरानी टीम के खिलाफ उतरेंगे तो स्टेडियम का फीवर देखने लायक होगा। इसके अलावा गुजरात की टीम भी नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में उतरेगी।
ट्रेड में मुंबई इंडियंस के फैंस के बीच उथल-पुथल
ऑक्शन 2024 से पहले जब मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया तो फैंस को अंदेशा हो गया था कि मुंबई में कुछ ग़ड़बड़ है, लेकिन जब हार्दिक को मुंबई की कप्तानी दी गई तो मुंबई के फैंस को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। इसका रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर देखने को मिला जब एक दिन में मुंबई इंडियंस के फॉलोअर्स में तेजी से कमी आई। फैंस को यही लग रहा था कि लीग के सबसे सफल कप्तान को आखिरी मुंबई कैसे हटा सकती है।
पूर्व दिग्गजों ने भी उठाए थे सवाल
इस पूरे घटनाक्रम पर क्रिकेट के कई दिग्गजों ने सवाल खड़े किए थे और कहा था कि हार्दिक के लिए मुंबई की कप्तानी करना आसान नहीं होगा। वो भी तब जब टीम में रोहित को पसंद करने वाले खिलाड़ियों की संख्या अधिक है। ऐसे में हार्दिक को टीम के साथ सामंजस्य बिठाने में रोहित की मदद लेनी ही होगी। लेकिन अब जब रोहित मुंबई के कैंप से जुड़ गए हैं तो हार्दिक पांड्या ने उनके बारे में जो कहा है वह मुंबई के फैंस को दिल जीत लेगी।
हार्दिक ने रोहित के बारे में क्या कहा? (Hardik Pandya Statement on Rohit Sharma)
हार्दिक ने आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस की ओर से हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो कहा उसके बाद रोहित के फैंस को ज्यादा समस्या नहीं होनी चाहिए। हार्दिक ने कहा 'रोहित इंडियन टीम के कप्तान हैं जो मेरे लिए मददहार साबित होगा। जहां तक इस टीम की बात है तो जो कुछ भी इस टीम ने हासिल किया है वह उनके लीडरशिप में किया है। मैं बस केवल उसे आगे ले जा रहा हूं। मैंने पूरा करियर उनके लीडरशिप में खेला है। मैं जानता हूं कि उनका हाथ हमेशा मेरे कंधों पर होगा। मुंबई इंडियंस इस बार अपने आईपीएल सीजन का आगाज 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला दोपहर 3 बजे शुरू होगा।
