LIVE

AFG vs IND, टी20 लाइव स्कोर: पहले बल्लेबाजी करेगी अफगानिस्तान, वैभव को नहीं मिला प्लेइंग इलेवन में मौका

AFG vs IND Today T20 Match (भारत बनाम अफगानिस्तान लाइव क्रिकेट स्कोर टुडे मैच ) Online Streaming, TV Telecast, Scorecard Live Updates: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस भारत ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

AFG vs IND, टी20 लाइव स्कोर: पहले बल्लेबाजी करेगी अफगानिस्तान, वैभव को नहीं मिला प्लेइंग इलेवन में मौका
AFG vs IND, टी20 लाइव स्कोर: पहले बल्लेबाजी करेगी अफगानिस्तान, वैभव को नहीं मिला प्लेइंग इलेवन में मौका

AFG vs IND, टी20 लाइव स्कोर: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान की कमान नए नवेले इब्राहिम जादरान के हाथों में है जबकि घर पर पहली बार श्रेयस अय्यर टीम की कमाल संभालेंगे। इससे पहले आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, आखिरकार जिम्बाब्वे के खिलाफ अय्यर ने बतौर कप्तान जीत का स्वाद चखा था।

जसप्रीत बुमराह की वापसी पर नजर
इस मुकाबले में सबसे ज्यादा नजर जसप्रीत बुमराह की वापसी पर रहेगी जो इंजरी के बाद वापसी कर रहे हैं। 2026 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद बुमराह पहली बार इस फॉर्मेट में नजर आएंगे। बुमराह के अलावा अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती गेंदबाजी लाइनअप की जिम्मेदारी संभालेंगे।

हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी
हेड टू हेड की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए 9 मैच में 8 में टीम इंडिया ने बाजी मारी है जबकि एक मुकाबला बिना किसी परिणाम के रहा है।

आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
भारत की प्लेइंग इलेवन-संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती।

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन-सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब-उर्र-रहमान, फजलहक फारूखी, नवीन उल हक।

SEPT 13, 2026 19:10 IST

IND vs AFG लाइव स्कोर: आज के मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती
SEPT 13, 2026 19:06 IST

IND vs AFG लाइव स्कोर: भारत ने जीता टॉस

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है। सुंदर भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं।
SEPT 13, 2026 18:45 IST

IND vs AFG लाइव स्कोर: अफगानिस्तान है मेजबान देश

यह भारत के लिए एक विदेशी सीरीज है, क्योंकि अफगानिस्तान आधिकारिक तौर पर घरेलू टीम है और दिल्ली में खेल रही है।
SEPT 13, 2026 17:37 IST

IND vs AFG लाइव स्कोर: हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी

हेड टू हेड की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए 9 मैच में 8 में टीम इंडिया ने बाजी मारी है जबकि एक मुकाबला बिना किसी परिणाम के रहा है।
SEPT 13, 2026 17:34 IST

IND vs AFG लाइव स्कोर: आज के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें

भारत और अफगानिस्तान मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फेनकोड ऐप पर देखी जा सकती है। यदि आप फ्री में इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इसे आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।
SEPT 13, 2026 17:31 IST

IND vs AFG लाइव स्कोर: आज के मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन-अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन-सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब-उर्र-रहमान, फजलहक फारूखी, नवीन उल हक।
SEPT 13, 2026 17:17 IST

IND vs AFG लाइव स्कोर: आज होगा भारत-अफगानिस्तान सीरीज का आगाज

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का आगाज आज से दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा।