AFG vs ENG Pitch Report: चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच की पिच रिपोर्ट

आज (26 February 2025) चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप-बी का एक अहम मैच खेला जाएगा। आमने-सामने होंगी अफगानिस्तान और इंग्लैंड की टीमें। ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद इस ग्रुप में सेमीफाइनल की उम्मीदें अब अफगानिस्तान और इंग्लैंड के लिए भी जीवित हो चुकी हैं, इसलिए आज का मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगा। ये मैच लाहौर में खेला जाएगा। यहां हम जानेंगे अफगानिस्तान-इंग्लैंड मैच की पिच रिपोर्ट, लाहौर के मौसम का हाल और कैसे हैं गद्दाफी स्टेडियम के आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025
  • आज अफगानिस्तान-इंग्लैंड का अहम मैच
  • लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा मुकाबला

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज भी एक रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा जो फैंस को रोमांचित करने वाला है। ये ग्रुप-बी का मुकाबला अफगानिस्तान और इंग्लैंड (Afghanistan vs England) के बीच खेला जाएगा। मैच का आयोजन लाहौर (Lahore) में होने वाला है। ग्रुप-बी में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलियाई टीम के बीच होने वाला मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने के कारण अब अफगानिस्ता और इंग्लैंड के लिए भी सेमीफाइनल के रास्ते खुल गए हैं। दोनों टीमें आज के मैच में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेंगी क्योंकि दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अपना पहला मैच हार चुकी हैं। इस रोमांचक मैच की शुरुआत आज भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2:30 बजे से होगी। मुकाबले में अफगानिस्तान से फैंस बड़े उलटफेर की उम्मीद कर रही हैं क्योंकि इसी अफगानी टीम ने पिछले वनडे विश्व कप में इंग्लैंड की टीम को हराया था। आज के मैच में अफगानिस्तान टीम की कप्तानी हशमतुल्लाह शाहीदी (Hasmatullah Shahidi) करते नजर आएंगे। जबकि इंग्लैंड वनडे टीम की कमान जोस बटलर (Jos Buttler) के हाथों में है।

AFG vs ENG Pitch Report ICC Champions Trophy 2025 Today Match

अफगानिस्तान-इंग्लैंड मैच की पिच रिपोर्ट

आज अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले से पहले इन दोनों टीमों के वनडे क्रिकेट में आंकड़े जाने लेते हैं। दोनों टीमें अब तक वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में सिर्फ 3 मैच ही खेले गए हैं। इन मुकाबलों में 2 मैच इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने जीते हैं, जबकि 1 मैच अफगानिस्तान ने भी वनडे विश्व कप के दौरान भारतीय जमीन पर जीता था। दोनों टीमों के बीच न्यूट्रल वेन्यू पर अब तक 2 वनडे मैच हुए हैं जिसमें 1 मैच इंग्लैंड ने जीता है, तो 1 मैच में अफगानिस्तान ने भी इंग्लैंड को शिकस्त दी है। दोनों टीमों में एक से एक खिलाड़ी मौजूद हैं इसलिए इस मैच पर फैंस की नजरें जरूर रहेंगी और आंकड़े फिर बदलते नजर आ सकते हैं।

End of Feed