T20 World Cup 2024: एडम जंपा ने रचा इतिहास, T20i में ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने

Adam Zampa 100 T20i Wickets: ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज एडम जंपा ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए नामीबिया के खिलाफ 4 विकेट लिए हैं। इसी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए इतिहास रच दिया है। वे टी20ई में एक बेहद खास रिकॉर्ड बनाने वाले उनके देश के पहले प्लेयर बन गए हैं।

Adam Zampa 100 T20i Wickets: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 24वें मैच में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नामीबिया को 9 विकेट से हरा दिया है। ये ऑस्ट्रेलिया के टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तीसरी जीत है और इसी के साथ टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर दिया है। इस विशाल जीत में सबसे बड़ा योगदान स्टार स्पिनर एडम जंपा का रहा जिन्होंने 4 विकेट लेकर नामीबिया की हालत खराब कर दी। जंपा ने इन 4 विकेट के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

Adam zampa

एडम जंपा (फोटो- AP)

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर एडम ज़म्पा 100 टी20आई विकेट लेने वाले अपने देश के पहले गेंदबाज बन गए हैं। उनके लिए यह शानदार टूर्नामेंट रहा है, उन्होंने नामीबिया के खिलाफ अपना स्पेल चार विकेट के साथ समाप्त किया, इस प्रकार अपने 83वें टी20आई में 100 स्कैल्प के आंकड़े तक पहुंच गए। उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

End of Feed