IPL 2025 से पहले एडम गिलक्रिस्ट ने विस्फोटक बल्लेबाज मैकगर्क को चेताया

IPL 2025: एडम गिलक्रिस्ट ने आईपीएल 2025 से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जैक फ्रेजर मैकगर्क को चेतावनी दी है। उन्होंने अपने पहले आईपीएल में नौ पारियों में 330 रन बनाए, जिनमें चार अर्धशतक शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 234.04 था, जो टूर्नामेंट में दूसरा सबसे ज़्यादा था।

IPL 2025: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने चेतावनी दी है कि अगर फ्रेजर-मैक्गर्क आईपीएल में जल्दी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, तो उन्हें दिल्ली कैपिटल्स में बेंच पर बैठना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि आईपीएल फ्रेंचाइजी खराब फॉर्म को ज्यादा दिन तक नहीं सहती हैं। पिछले साल फ्रेजर-मैक्गर्क को दिल्ली कैपिटल्स ने एक चोटिल खिलाड़ी की जगह टीम में शामिल किया था। उन्होंने अपने पहले आईपीएल में नौ पारियों में 330 रन बनाए, जिनमें चार अर्धशतक शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 234.04 था, जो टूर्नामेंट में दूसरा सबसे ज़्यादा था।

Jake Fraser-McGurk

जैक फ्रेजर मैकगर्क(साभार-ंX)

हालांकि, कैपिटल्स ने उन्हें रिटेन नहीं किया, लेकिन 'राइट टू मैच' कार्ड का इस्तेमाल कर नीलामी में 9 करोड़ रुपये में दोबारा खरीद लिया। मगर पिछले एक साल में फ्रेजर-मैक्गर्क के टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन में गिरावट आई है। पिछली 24 पारियों में उन्होंने सिर्फ 382 रन बनाए हैं, औसत 15.91 और स्ट्राइक रेट 136.91 रहा है।

End of Feed