एडम गिलक्रिस्ट ने बताया कैसा है डेमियन मार्टिन की तबीयत का हाल, रिकवरी को बताया चमत्कार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि टीम के उनके साथी डेमियन मार्टिन ‘मेनिन्जाइटिस’ (दिमागी बुखार) से उबरने की प्रक्रिया किसी ‘चमत्कारी वापसी’ की तरह है।

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि टीम के उनके साथी डेमियन मार्टिन ‘मेनिन्जाइटिस’ (दिमागी बुखार) से उबरने की प्रक्रिया किसी ‘चमत्कारी वापसी’ की तरह है। वह अब कोमा से बाहर आने के बाद बात करने में सक्षम है। गिलक्रिस्ट ने बताया कि मार्टिन के मेनिन्जाइटिस से पीड़ित होने का पता चलने के बाद गोल्ड कोस्ट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह इलाज के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अब बात करने में सक्षम हैं।

Damien Martyn

डेमियन मार्टिन (फोटो क्रेडिट ICC X)

48 घंटों में देखने को मिला अविश्वसनीय घटनाक्रम

End of Feed