विराट और रोहित के खराब फॉर्म पर पहली बार सहायक कोच अभिषेक नायर ने दी प्रतिक्रिया, साथ ही वानखेड़े को लेकर जताई खास उम्मीद

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट 1 नवंबर से वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले अभिषेक नायर ने रोहित और विराट के फॉर्म पर बात की है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा पूरी तरह से न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया गया था। टीम के दो सबसे वरिष्ठ बल्लेबाज - विराट कोहली और रोहित शर्मा भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए जिसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई। उनका रन बनाने में विफल होना चिंता का विषय है, खासकर तब जब भारत अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के लंबे दौरे पर जाने वाला है।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (37)

गौतम दंभीर और अभिषेक नायर (साभार-BCCI)

हालांकि, भारतीय टीम प्रबंधन दो महान बल्लेबाजों की दोहरी विफलताओं के बारे में बहुत चिंतित नहीं है और टीम के सहायक कोच अभिषेक नायर ने कहा कि दोनों वरिष्ठ बल्लेबाजों के साथ अधिक धैर्य से पेश आना चाहिए।

End of Feed