भारतीय क्रिकेटर के साथ एयरपोर्ट पर हुई बदसलूकी, फ्लाइट भी हो गई मिस

Abhishek Sharma mishandled: भारतीय टीम के युवा सितारे अभिषेक शर्मा के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर बदसलूकी हुई है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भाग लेने से पहले वे अपने परिवार जनों के साथ क्वालिटी समय बिताना चाहते थे लेकिन फ्लाइट छूटने के चलते ऐसा हो नहीं सका इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।

Abhishek Sharma mishandled: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की तैयारी में जुटे भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सितारे अभिषेक शर्मा ने सोमवार, 13 जनवरी को इंडिगो एयरलाइंस की आलोचना करते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर एक कर्मचारी द्वारा दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। अभिषेक ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर पहुंचने के बावजूद फ्लाइट छूटने से उनकी छुट्टी का एक दिन बर्बाद हो गया। बता दें कि 24 वर्षीय अभिषेक 22 जनवरी से शुरू होने वाली इंग्लैंड के खिलाफ बहुप्रतीक्षित पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल होने के लिए तैयार हैं। उनसे इस सीरीज में काफी उम्मीदें रहेगी।

Abhishek sharma flight

अभिषेक शर्मा (फोटो- Instagram)

सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक कड़े शब्दों वाले बयान में अभिषेक ने दावा किया कि उन्हें अनावश्यक रूप से काउंटरों के बीच भेजा गया, जिसके कारण उन्हें फ्लाइट छूट गई। उन्होंने एक विशिष्ट कर्मचारी का नाम लिया और कार्रवाई की मांग की।

End of Feed