प्रिंस यादव ने रखी अभिषेक शर्मा के बल्ले की लाज, वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की निकाल दी 'बैंड बाजा और बारात'

वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 गेंद पर 13 रन की कैमियों पारी खेलने वाले प्रिंस यादव ने बड़ा खुलासा किया है। प्रिंस ने बताया कि उन्होंने किसके बल्ले से यह उम्दा पारी खेली। दरअसल, भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 मैच में 14 रन से हराया। प्रिंस के अंत में बनाए गए 13 रन भारत की जीत का सबसे बड़ा कारण रहा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज प्रिंस यादव इस वक्त चर्चा में हैं। इस बार वह अपनी गेंदबाजी से नहीं बल्कि बल्लेबाजी के चलते सुर्खियों में छा गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में प्रिंस यादव ने 6 गेंद पर नाबाद 13 रन की पारी खेली। यही रन हार और जीत के बीच बड़ा फर्क पैदा कर गए। यानी की भारत की जीत में निर्णायक रहे और वेस्टइंडीज को ये रन भारी पड़ गए।

Prince And Abhishek.

अभिषेक के बल्ले से प्रिंस ने खेली तूफानी पारी।

मैच के बाद बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में प्रिंस यादव ने खुलासा किया कि उन्होंने अभिषेक शर्मा से बल्ला उधार लिया था। उन्होंने अभिषेक शर्मा के बल्ले से ही 20वें ओवर में तीन शानदार चौके लगाए। वीडियो में अभिषेक शर्मा के साथ बातचीत के दौरान प्रिंस ने यह बात बताई। वहीं, बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज ने प्रिंस को आगे भी अपना बल्ला देने की बात कही। साथ ही प्रिंस के अंदर छुपी एक खास टैलेंट का भी खुलासा किया।

End of Feed