सर, प्लीज देख लो, भारत-पाकिस्तान मैच के लिए आकाश चोपड़ा ने BCCI के सामने रखी मांग

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने टी20 वर्ल्ड कप में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बीसीसीआई के सामने एक खास मांग रख दी। उन्होंने सुझाव दिया है कि भारत-अफगानिस्तान के बीच होने वाले पहले वनडे की तारीख में बदलाव किया जाना चाहिए।

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और 3 मैच की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया। इस घोषणा के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेट और कामेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बीसीसीआई के सामने एक मांग रख दी है। उन्होंने यह मांग भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर रखी है। आकाश ने बीसीसीआई से भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज के पहले मुकाबले की तारीख में बदलाव की मांग की है। आपको बता दें कि 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज 14 जून से होने जा रहा है। पहला मुकाबला धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

mens selection commiettee

सेलेक्शन कमेटी और आकाश चोपड़ा (साभार-X)

आकाश चोपड़ा ने क्यों रखी मांग?

आकाश चोपड़ा ने इस मैच को 14 जून की जगह 13 जून को कराने की अपील की है। उन्होंने कहा 'बीसीसीआई को मेरा एक छोटा सा सुझाव भी है और एक विनती भी है। आकाश ने कहा कि 14 वाला मैच 13 यानी शनिवार को शिफ्ट कर दो। दरअसल 14 जून को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस दिन भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होना है। आकाश चोपड़ा ने कहा कि उस दिन भारतीय मेंस टीम को नहीं खेलना चाहिए। सर प्लीज देख लो, अगर हो जाए तो। उन्होंने महिला क्रिकेट को सपोर्ट करने की मांग भी रखी।

End of Feed