मिचेल स्टार्क मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के रवैये पर भड़के आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2026 से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के रवैये पर सवाल उठाए हैं। दरअसल ऐसी खबर सामने आ रही है कि मिचेल स्टार्क भी आईपीएल 2026 की शुरुआती कुछ मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। ये तब है जब स्टार्क पूरी तरह से फिट हैं।

आईपीएल जैसे लीग का रोमांच ही इसलिए बाकी लीग से जुदा है क्योंकि इसमें दुनिया के बेस्ट क्रिकेटर खेलते नजर आते हैं, लेकिन इस लीग की लोकप्रियता मानो कुछ क्रिकेट बोर्ड से बर्दाश्त नहीं हो रहा। दरअसल हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि मिचेल स्टार्क के भी आईपीएल खेलने पर सस्पेंस की स्थिति बन गई है। जोश हेजलवुड और पैट कमिंस के आईपीएल के शुरुआती मैच ना खेल पाने की खबर पहले से चल रही रही थी। अब ऐसी खबर आ रही है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वर्कलोड मैनेजमेंट का हवाला देते हुए मिचेल स्टार्क के भी आने पर रोक लगा दी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस रवैये से जहां क्रिकेट फैंस को निराशा हुई है तो वहीं आकाश चोपड़ा भी बोर्ड के इस फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Mitchell Starc

मिचेल स्टार्क (साभार-X)

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर भड़के आकाश

आकाश चोपड़ा ने मिचेल स्टार्क की उपलब्धता पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह पिछले 2.5 महीने से क्रिकेट नहीं खेले हैं। इसके अलवा वह टी20 क्रिकेट से भी संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में वर्कलोड मैनेजमेंट के नाम पर उन्हें आईपीएल में रोककर रखना उनके समझ से परे हैं।

End of Feed