पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया में वाशिंगटन सुंदर की जगह पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर टीम इंडिया बतौर गेंदबाज उन्हें यूज नहीं करना चाहती है तो उन्हें क्यों ढो रही है। पहले मुकाबले में वाशिंगटन सुंदर ने केवल 4 ओवर की गेंदबाजी की थी, जबकि दूसरे मुकाबले में उनसे गेंदबाजी नहीं करवाई थी। आकाश चोपड़ा ने वाशिंगटन सुंदर की टीम में जगह पर सवाल खड़े करते हुए कहा 'अगर सुंदर की गेंदबाजी में सुधार नहीं हो रहा है, तो आप उन्हें टीम में क्यों रखेंगे? अगर वह गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं, तो वह ऑलराउंडर नहीं हैं। अगर उन्हें सिर्फ बल्लेबाजी करनी है, तो तिलक वर्मा भी यह कर सकते हैं, या कोई और भी। कई चीजें हो सकती हैं, लेकिन यह सुझाव बुरा नहीं है,"
आकाश चोपड़ा (साभार-X)
आकाश चोपड़ा ने टी20 टीम में तिलक वर्मा की जगह पर भी सवाल उठाए। स्पिन के खिलाफ तिलक के नंबर अच्छे नहीं हैं। इस फॉर्मेट में उनकी जगह आकाश चोपड़ा ने रजत पाटीदार को शामिल करने का सुझाव दिया था। आपको बता दें कि तिलक टी20 टीम के उप-कप्तान हैं।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- रोहित-विराट दोनों लॉर्ड्स में कर सकते हैं रिटायरमेंट का ऐलान
आकाश चोपड़ा ने कहा कि मुझे तो इस बात की हैरीनी होती है कि उन्हें टी20 टीम का उप-कप्तान क्यों बनाया गया, क्योंकि स्पिन के खिलाफ उनका प्रदर्शन खराब रहा है। उनके बारे में यह भी कहा जाता है कि उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाना चाहिए और उनकी जगह रजत पाटीदार को लाया जाना चाहिए।"
वनडे सेटअप में दिया जाए मौका
आकाश चोपड़ा ने तिलक की वनडे टीम में सिफारिश करते हुए कहा 'अगर आप टी20 में उन्हें उप-कप्तान बनाते हैं तो वनडे फॉर्मेट में भी उन्हें आजमाया जाना चाहिए। मुझे लगता है कि 2027 तक वनडे सेटअप में इस तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, तीसरे वनडे में वाशिंगटन सुंदर टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह चोट के कारण बाहर हो चुके हैं।
