Today Cricket Match 17 June 2026: भारतीयक्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन (17 जून 2026, बुधवार) बेहद खास होने वाला है। फैंस को सुबह से लेकर रात तक तीन शानदार व बड़े मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं। ये तीनों ही मैच भारत के होंगे बस अलग-अलग वर्ग व फॉर्मेट में खेले जाने हैं। शुभमन गिल (Shubman Gill) से लेकर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) और स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) तक कई शानदार भारतीय खिलाड़ी आज एक्शन में होंगे।
आज किसका मैच है
आज पहला मैच किसका हैः आज का पहला मैच भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। ये मुकाबला श्रीलंका में 'ए' वनडे ट्राई सीरीज का हिस्सा होगा। इस अहम मैच में तिलक वर्मा की अगुवाई वाली इंडिया-ए टीम और अफगानिस्तान-ए टीम के बीच होगा। भारत को आज का मैच किसी भी हाल में जीतना होगा। पिछले मैच में सुपर ओवर में श्रीलंका से मिली हार ने इंडिया-ए टीम को करारा झटका दिया है। आज एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर नजरें होंगी जो पिछले मैच में टीम को जीत तो नहीं दिला पाए लेकिन श्रीलंकाई खिलाड़ियों से झगड़े के कारण सुर्खियां में रहे हैं।
आज दूसरा मैच किसका हैः भारतीय फैंस को आज दूसरा मैच दोपहर 1:30 बजे से देखने को मिलेगा। ये होगा भारत और अफगानिस्तान की सीनियर टीमों के बीच खेली जा रही 3 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला। सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम जीत चुकी है और अब आज शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी।
आज तीसरा मैच किसका हैः आज का तीसरा मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम एक्शन में होगी। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत और नीदरलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। भारत ने टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान को 64 रन से करारी शिकस्त देकर अपने अभियान का आगाज किया था।
आज किसका-किसका मैच होगा, कब व कहां होंगे मैच? (Today Cricket Matches Schedule, 17 June 2026, Wednesday)
| किसका-किसका मैच | कहां होगा मुकाबला | भारत के मुताबिक मैच का समय |
| 1. इंडिया-ए Vs अफगानिस्तान-ए वनडे | दांबुला (श्रीलंका) | सुबह 10 बजे |
| 2. भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरा वनडे | इकाना स्टेडियम (लखनऊ) | दोपहर 1.30 बजे |
| 3. भारत-नीदरलैंड महिला टी20 विश्व कप मैच | लीड्स (इंग्लैंड) | शाम 7:00 बजे |
आज भारत के किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Indian Players To Watch Out For Today)
भारत आज तीन अलग-अलग वर्म में मैच खेलने जा रहा है। तीन अलग-अलग देशों में ये मैच खेले जाने हैं। भारत-अफगानिस्तान दूसरे वनडे मैच में लखनऊ के मैदान पर कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा (Rohit Sharma), ईशान किशन (Ishan Kishan), श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), केएल राहुल (KL Rahul) और अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) पर नजरें रहेंगे।
इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए वनडे ट्राई सीरीज मैच में भारत के वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (Tilak Varma), सुर्यांश शेडगे (Suryansh Shedge), रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) और अंशुल कांबोज (Anshul Kamboj) पर रहेंगी निगाहें।
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत-नीदरलैंड मैच के दौरान भारत की स्मृति मंधाना, कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur), शेफाली वर्मा (Shafali Varma) और दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) पर रहेंगी नजरें।
