T20 World Cup Today Match 22 February 2026: टी20 वर्ल्ड कप में आज किसका मैच है, 4 बड़ी टीमों का मुकाबला, जानिए शेड्यूल

T20 World Cup Today Match 22 February 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज (22 फरवरी 2026, रविवार) 4 बड़ी टीमों का मैच होने जा रहा है। सुपर 8 राउंड में आज दो मुकाबले होंगे। आज किसका-किसका मैच है, कितने बजे से मैच शुरू होंगे और कौन से मैदान पर मुकाबला होगा, सब कुछ यहां जानिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2026
  • आज वर्ल्ड कप किसका-किसका मैच है
  • चार बड़ी टीमों के बीच दो रोमांचक सुपर 8 मुकाबले

T20 World Cup 2026 Today Matches Schedule 22 February: टी20 क्रिकेट विश्व कप 2026 में सुपर 8 (Super 8) का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को कोलंबो में बारिश के कारण रद्द हो गया, जिसके बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतुष्टि करनी पड़ी। अब आज डबल हेडर का दिन है। आज सुपर 8 राउंड के दूसरे दिन दो शानदार और रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें चार बड़ी टीमों की भिड़ंत होनी है। आज के दिन मैदान पर अपना दम दिखाने उतरेंगी चार टीमें, टूर्नामेंट की सह-मेजाबन श्रीलंका क्रिकेट टीम, इंग्लैंड क्रिकेट टीम, सह-मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम।

Aaj Kiska Kiska Match Hai, SL vs ENG, IND vs SA, T20 World Cup 2026 Match Today

टी20 विश्व कप में आज किसका-किसका मैच है

आज का पहला मैच किसका-किसका हैः टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 चरण में आज का पहला मैच इंग्लैंड क्रिकेट टीम और टूर्नामेंट की सह-मेजबान श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का ग्रुप स्टेज में सफर एक-दूसरे से काफी अलग रहा है। एक तरफ हैं श्रीलंका की टीम जिसने आयरलैंड, ओमान और जिम्बाब्वे के अलावा अपनी सबसे बड़ी और खास जीत ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ दर्ज की। उसी हार के कारण ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। वहीं, दूसरी तरफ इंग्लैंड के लिए सफर लड़खड़ाता हुआ रहा। पहले मैच में वे नेपाल के खिलाफ हारते-हारते बचे, उसके बाद दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने उनको 30 रन से हरा दिया। तीसरे मैच में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराया, जबकि चौथे मुकाबले में इटली को 24 रन से हराते हुए सुपर 8 राउंड में प्रवेश किया। आज इंग्लैंड को अपराजित श्रीलंका के खिलाफ उसी के मैदान पर चुनौती का सामना करना है।

End of Feed