क्रिकेट

Aaj ka IPL Match kahan hoga, KKR vs SRH: कोलकाता और हैदराबाद का आईपीएल क्वालीफायर मैच आज कहां होगा

KKR vs SRH, Aaj ka IPL Match kahan hoga, कोलकाता वर्सेज हैदराबाद आज का आईपीएल मैच कहां खेला जाएगा: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज प्लेऑफ की शुरुआत होने जा रही है। पहला क्वालीफायर मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। जानिए ये मुकाबला कहां होगा, किस समय शुरू होगा और अन्य जरूरी बातें।

Image

कोलकाता-हैदराबाद आज का आईपीएल मैच कहां होगा (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 का पहला क्वालीफायर मैच आज
  • कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से होगी
  • आज जो जीता उसको सीधे फाइनल में मिलेगी एंट्री

KKR vs SRH, Aaj ka IPL Match kahan hoga: आईपीएल 2024 में आज प्लेऑफ का पहला क्वालीफायर मैच (IPL 2024 Qualifier 1) खेल जाएगा। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच भिड़ंत होगी। टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज के मुकाबलों के बाद अंक तालिका में 20 अंकों के साथ केकेआर की टीम शीर्ष पर थी, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 17 अंकों और तीसरे नंबर पर मौजूद राजस्थान रॉयल्स से बेहतर नेट रन रेट के चलते दूसरे नंबर पर रही।

मौजूदा आईपीएल संस्करण में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक बार भिड़ंत हुई थी। तकरीबन दो महीने पहले हुए उस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 रन से जीत दर्ज की थी। उसके बाद से कोलकाता की टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन करती आई है और उसने ग्रुप स्टेज में 14 मैच खेले जिसमें 9 मैच जीते और 3 मैच गंवाए। उनका नेट रन रेट +1.428 रहा था। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने ग्रुप स्टेज के अपने 14 मुकाबलों में 8 मैचों में जीत हासिल की और 5 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। उनका नेट रन रेट +0.414 था। अब ये दोनों टीमें आज पहले क्वालीफायर में आमने-सामने होंगी, तो आइए जान लेते हैं कि पहला क्वालीफायर मैच कहां होगा और आज के मुकाबले से जुड़ी अन्य जरूरी बातें।

कहां होगा कोलकाता-हैदराबाद के बीच पहला क्वालीफायर मैच? (KKR vs SRH Venue)

आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का पहला क्वालीफायर मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये इस सीजन में अहमदबाद का सातवां मुकाबला होगा। हालांकि इनमें एक मैच बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा था। इस मुकाबले के बाद एलिमिनेटर मुकाबला भी इसी मैदान पर बुधवार को खेला जाएगा। आज होने वाला कोलकाता-हैदराबाद मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

आज के मैच की दोनों टीमें (KKR vs SRH Squads)

कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), केएस भरत, रहमानुल्लाह गुरबाज, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, नीतिश राणा, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, साकिब हुसैन, मुजीब उर रहमान, गट एटिकिंसन, अल्लाह गजांफर, सुयश शर्मा, मिशेल स्टार्क और दुष्मंथा चमीरा।

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन , एडेन मार्कराम, अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन, मयंक मार्कंडेय, उमरान मलिक, अनमोलप्रीत सिंह, ग्लेन फिलिप्स , राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, उपेंद्र यादव, जे सुब्रमण्यन, आकाश महाराज सिंह, मयंक अग्रवाल, सनवीर सिंह, विजयकांत व्यासकांत, फजलहक फारूकी और मार्को यानसेन।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article