क्रिकेट

Watch Out Players Today IPL Match: KKR और SRH के बीच मुकाबला आज, इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी खास नजर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 21, 2024, 05:09 PM IST

Watch Out Player Today IPL Match: आईपीएल के 17वें सीजन का पहला क्वालीफायर मुकाबला आज खेला जाएगा। इस मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में इन पांच खिलाड़ियों पर रहन रहने वाली है।

Image

सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स टीम के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

Watch Out Player Today IPL Match: आईपीएल का रोमांच अब अंतिम मोड़ पर पहुंच चुका है। लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं और अब मंगलवार से प्लेऑफ का दौर शुरू होगा। इस दौरान पहले क्वालीफायर में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। मौजूदा सीजन में दोनों टीमों के खिलाड़ी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर रहे हैं। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है, क्योंकि दोनों टीमों को फाइनल में जगह बनाने के लिए इस मुकाबले को जीतना होगा। लीग मुकाबले की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड के अलावा अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन का बल्ला जमकर गरज रहा है। वहीं, केकेआर के सुनील नरेन का ऑलराउंड प्रदर्शन और हर्षित राणा की घातक गेंदबाजी से टीम जीत हासिल कर रही है। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले में किन पांच खिलाड़ियों पर नजर रहने वाली है।

1.ट्रेविस हेड (Travis Head ): वनडे वर्ल्ड कप में धमाकेदार पारी खेलने वाले ट्रेविस हेड का आईपीएल में भी धमाल जारी है। उन्होंने 12 मैचों में 201.13 की स्ट्राइक रेट से 533 रन बनाए हैं। हेड ने एक शतक और 4 अर्धशतक जड़े हैं। वे अपनी टीम के टॉप स्कोरर और ओवरऑल तीसरे नंबर पर हैं।

2. अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma): आईपीएल 2024 में युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर गरज रहा है। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को न केवल अच्छी शुरुआत दिलाई है, बल्कि जीत भी दिलाई है। उन्होंने 13 मैचों में 209.41 की स्ट्राइक रेट से 467 रन बनाए हैं। वे अपनी टीम के दूसरे टॉप स्कोरर हैं, जबकि ओवरऑल 9वें नंबर पर हैं। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक भी जमाए हैं।

3. हेनरिक क्लासेन (Heinrich klassen) : हेनरिक क्लासेन की आईपीएल के मौजूदा सीजन में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी है। उन्होंने 13 मैचों में 183.17 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। क्लासेन ने 3 अर्धशतकीय पारी की बदौलत 381 रन बनाए हैं। वे टीम के तीसरे, जबकि ओवरऑल 19वें टॉप स्कोरर हैं।

4. सुनील नरेन (Sunil Naraine) : कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए सुनील नरेन का ऑलराउंड प्रदर्शन जारी है। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सभी को चौंका दिया है। नरेन ने 13 मैचों में 182.93 की स्ट्राइक रेट से 461 रन बनाए हैं। वे टीम के टॉप स्कोरर हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं, नरेन ने 6.63 की इकोनॉमी से 15 विकेट भी चटकाए हैं।

5. हर्षित राणा (): केकेआर के युवा गेंदबाज हर्षित राणा की घातक गेंदबाजी कर बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने 11 मैचों में 9.71 की इकोनॉमी से 16 विकेट चटकाए हैं। वे अपनी टीम के दूसरे टॉप विकेटटेकर, जबकि ओवरऑल लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article