'मेरा सिलेक्शन नहीं हुआ तुम अच्छा खेलना', 17 साल की क्रिकेटर ने की आत्महत्या, भाई के नाम लिखा खत

नागपुर में 17 साल की एक महिला क्रिकेटर ने कथित तौर पर अपने घर पर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच से पता चला है कि विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) टीम में सिलेक्शन न होने की वजह से वह तनाव में थी। जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें क्रिकेटर ने आत्महत्या की वजह लिखी थी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। नागपुर में 17 साल की एक महिला क्रिकेटर ने कथित तौर पर अपने घर पर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच से पता चला है कि विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) टीम में सिलेक्शन न होने की वजह से वह तनाव में थी। पुलिस को एक कथित सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा था, 'मेरा सिलेक्शन नहीं हुआ।'

Police

क्रिकेटर की आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस। फोटो- ANI

मृतक की पहचान अकोला की रहने वाली अदिति मोरेश्वर चौखंडे के तौर पर हुई है, जो पिछले दो साल से अपनी मां के साथ नागपुर में रह रही थी। वह प्रोफेशनल क्रिकेट करियर बनने के सपने के साथ सर्वे क्रिकेट एकेडमी में कड़ी क्रिकेट ट्रेनिंग ले रही थी। उसका भाई भी क्रिकेटर है।

फंदे से लटकी मिली क्रिकेटर

पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे लक्ष्मी नगर इलाके में जैन मंदिर के पास एक अपार्टमेंट में हुई। परिवार वालों ने अदिति को घर के अंदर फंदे से लटका हुआ पाया और अधिकारियों को सूचना दी।

End of Feed