WPL Auction 2024: 9 दिसंबर को होगा 165 खिलाड़ियों के भाग्य का फैसला

  • Agency by: भाषा
  • Updated Dec 2, 2023, 01:35 PM IST

WPL Auction 2024: वुमेन प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का ऑक्शन आगामी 9 दिसंबर को होगा। इससे पहले 165 खिलाड़ियों ने इसमें पंजीकरण कराया है। पहला सीजन सफल रहा था जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम विजेता बनी थी। इस बार भी इसको लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की नौ दिसंबर को यहां होने वाली नीलामी में कुल 165 खिलाड़ी शामिल होंगे। डब्ल्यूपीएल का दूसरा संस्करण अगले साल फरवरी मार्च में आयोजित किया जाएगा।

Delhi vs Mumbai

वुमेन प्रीमियर लीग (साभार-WPL)

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा,‘‘ इन 165 खिलाड़ियों में 104 खिलाड़ी भारत की और 61 खिलाड़ी विदेशों की हैं। विदेशी खिलाड़ियों में 15 खिलाड़ी एसोसिएट देशों की हैं। कुल 56 खिलाड़ी ऐसी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है जबकि 109 खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का अनुभव नहीं है।’’

End of Feed