डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद फीफा नॉकआउट में पहली बार बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो ने नॉकआउट स्टेज में जगह बनाकर इतिहास रच दिया। कांगो ने 52 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला जीता और पहली बार नॉकआउट स्टेज में जगह बनाई। कांगो ने मौजूदा फीफा वर्ल्ड कप में उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराकर यादगार जीत दर्ज की।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो ने अटलांटा में उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराकर यादगार वापसी की। इस जीत के साथ उन्होंने न सिर्फ FIFA वर्ल्ड कप मैच में अपनी पहली जीत दर्ज की। बल्कि टूर्नामेंट के नॉकआउट राउंड में भी ऐतिहासिक जगह बनाई। कांगो ने 52 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप में वापसी करते हुए यादगार प्रदर्शन किया।

Cango

कांगो ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह। फोटो- AP

योआने विसा के दो गोल और फिस्टन मायेले के एक गोल की बदौलत कांगो ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और उज्बेकिस्तान को करारी शिकस्त दी। उज्बेकिस्तान पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है और FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप K में सबसे नीचे रहने के बाद घर लौट गया।

End of Feed