फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में हार के बाद फ्रांस में छाई निराशा, पेरिस में पुलिस और प्रशंसकों के बीच हुई झड़प

स्पेन के खिलाफ फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में हार के बाद पूरे फ्रांस में निराशा छाई हुई है, राजधानी पेरिस में कुछ जगहों पर पुलिस और प्रशंसकों के बीच झड़प की खबरें भी आई हैं।

अर्लिंगटन: किलियन एमबाप्पे की अगुवाई में फ्रांस की टीम एक बार फिर विश्व कप फाइनल में पहुंचने की तैयारी में जुटी थी लेकिन स्पेन के मजबूत डिफेंस ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया जिसके बाद देश भर में निराशा का माहौल पसरा रहा। खबरों के अनुसार पेरिस में कई जगहों पर झड़पें हुई और ल्योन में तो पुलिस और युवाओं के बीच टकराव की घटनाएं सामने आईं।

Kylian Mbappe

किलियन एमबाप्पे

फ्रांस को स्पेन से 0-2 से मिली हार की निराशा का असर टेक्सास से लेकर अटलांटिक महासागर के पार तक महसूस किया गया। माना जा रहा है कि फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर फ्रांस के कोच डिडिएर डेसचैम्प्स का यह आखिरी मैच था। डेसचैम्प्स ने कहा था कि यह उनका आखिरी विश्व कप होगा। उन्होंने 1998 में एक खिलाड़ी के तौर पर और आठ साल पहले रूस में कोच के तौर पर खिताब जीता था। इसके बाद 2022 में कतर में उन्होंने फ्रांस को फाइनल तक पहुंचाया था जहां अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में जीत हासिल की थी।

End of Feed