China Master's 2024: सेमीफाइनल में पहुंची सात्विक-चिराग की जोड़ी, क्वार्टर फाइनल में थमा लक्ष्य सेन का सफर हुआ खत्म

तीन महीने लंबे अंतराल के बाद वापसी करने वाली सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी चाइना मास्टर्स 2024 के पुरुष युगल के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वहीं लक्ष्य सेन का सफर क्वार्टर फाइनल में थम गया।

शेनजेन (चीन): भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शुक्रवार को डेनमार्क के किम एस्ट्रुप और एंडर्स स्कार्प रासमुसेन की दूसरी वरीय जोड़ी को हराकर चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।पेरिस ओलंपिक के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे सात्विक और चिराग ने 47 मिनट में दुनिया की दूसरे नंबर की जोड़ी पर 21-16, 21-19 से जीत दर्ज की।

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty

सात्विक साईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी

लक्ष्य सेन को मिली हार

भारतीय जोड़ी पिछले चरण में फाइनल में पहुंची थी। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जोड़ी का सामना अंतिम चार में आठवीं वरीयता प्राप्त जापान की ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी की जोड़ी तथा कोरिया के जिन योंग और सियो सेउंग जेई की जोड़ी के बीच मुकाबले के विजेता से होगा। वहीं पुरुष एकल में लक्ष्य सेन क्वार्टरफाइनल में डेनमार्क के तीसरे वरीय एंडर्स एंटोनसेन से 53 मिनट में 18-21,15-21 से हारकर बाहर हो गए।

End of Feed