FIP Promotion India Padel Open: सूद बंधुओं का शानदार जीत से आगाज, टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 16 में पहुंचे

FIP Promotion India Padel Open: एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन के पहले दिन आज सेंटर कोर्ट पर दिन के पहले मैच में, चंद्रिल और लक्षित सूद की भारतीय जोड़ी ने अपने हमवतन पुलकित मिश्रा और विवेक शौकीन को हराकर राउंड 16 में जगह पक्की की। टूर्नामेंट का आयोजन ग्रेटर नोएडा स्थित बेनेट यूनिवर्सिटी में हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एफआईपी इंडिया पैडल ओपन
  • सूद बंधुओं ने किया जीत से आगाज
  • चंद्रिल और लक्षित सूद की जोड़ी राउंड ऑफ 16 में पहुंची

FIP Promotion India Padel Open: ग्रेटर नोएडा की बेनेट यूनिवर्सिटी में चल रहे एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन के पहले दिन आज सेंटर कोर्ट पर दिन के पहले मैच में, चंद्रिल और लक्षित सूद की भारतीय जोड़ी ने अपने हमवतन पुलकित मिश्रा और विवेक शौकीन को हराकर राउंड 16 में जगह पक्की की।

India Padel Open, Chandril Sood and Lakshit Sood

चंद्रिल सूद और लक्षित सूद

मैच उतार-चढ़ाव भरा रहा, जिसमें दोनों जोड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। चंद्रिल और लक्षित ने मजबूत शुरुआत की और पहला सेट 6-0 से जीत लिया, अपना दबदबा कायम किया और अपने विरोधियों के लिए बहुत कम जगह छोड़ी। दोनों अपनी वॉली, स्मैश और कोर्ट मूवमेंट में सटीक थे।

End of Feed