भारत में छाई पैडल की खुमारी: FIP Promotion India Padel Open के दूसरे दिन चैतन्य और विक्रम शाह की जोड़ी ने मचाया धमाल, ऐसा रहा दिन के खेल का हाल

FIP Promotion India Padel Open: बेनेट यूनिवर्सिटी में आयोजित एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा, जिसमें चैतन्य शाह, विक्रम शाह, आर्यन गोवियास, राहुल मोटवानी, अर्जुन उप्पल, ऋषि कपूर, आर्थर ह्यूगौनेक (फ्रांस) और थॉमस स्वैक्स(फ्रांस) ने शानदार प्रदर्शन किया।

ग्रेटर नोएडा, 22 नवंबर: बेनेट यूनिवर्सिटी में आयोजित एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा, जिसमें चैतन्य शाह, विक्रम शाह, आर्यन गोवियास, राहुल मोटवानी, अर्जुन उप्पल, ऋषि कपूर, आर्थर ह्यूगौनेक (फ्रांस) और थॉमस स्वैक्स(फ्रांस) ने शानदार प्रदर्शन किया। यह ऐतिहासिक टूर्नामेंट अंतरराष्ट्रीय पैडल फेडरेशन (FIP) द्वारा मान्यता प्राप्त भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय पैडल इवेंट है, जिसने अपने प्रतिस्पर्धी मुकाबलों से प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित किया।

FIP Promotion India Padel Open

एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन

ग्रेटर नोएडा की बेनेट यूनिवर्सिटी में 21 से 24 नवंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन यूनिवर्सिटी के अत्याधुनिक पैडल कोर्ट में किया जा रहा है। पैडल लीग प्राइवेट लिमिटेड (पीटीएल स्पोर्ट्स ग्रुप की एक सहायक कंपनी) द्वारा टाइम्स ग्रुप के सहयोग से आयोजित यह टूर्नामेंट भारत में पैडल के विकास में मील का पत्थर साबित हुआ है। टूर्नामेंट में प्रतिभाशाली भारतीय खिलाड़ियों के साथ स्पेन, जापान, नीदरलैंड, फ्रांस, इटली और ईरान के अंतरराष्ट्रीय एथलीट शिरकत कर रहे हैं। टूर्नामेंट में खेल का कौशल और रोमांच खेलभावना के साथ नजर आ रहा है।

End of Feed