जूनियर एशिया कप जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के लिए नकद पुरस्कार का ऐलान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 2, 2023, 11:01 AM IST

Cash Prize for Indian Junior Hockey Team: भारतीय हॉकी का संचालन करने वाली हॉकी इंडिया ने ओमान के सालालाह में जूनियर एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराने वाली भारतीय पुरूष हॉकी टीम और सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को क्रमश: दो और एक लाख रूपये नकद पुरस्कार देगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय युवाओं ने जीता जूनियर एशिया कप हॉकी का खिताब
  • फाइनल में पाकिस्तान को दी शिकस्त
  • अब भारतीय हॉकी टीम पर इनामी राशि का ऐलान

हॉकी इंडिया ने ओमान के सालालाह में जूनियर एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराने वाली भारतीय पुरूष हॉकी टीम और सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को क्रमश: दो और एक लाख रूपये नकद पुरस्कार देगी। हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड ने फाइनल मैच खत्म होने के तुरंत बाद इसकी घोषणा की।

Cash Prize announcement for Indian Junior Hockey team

भारतीय जूनियर हॉकी टीम (Hockey India)

हॉकी इंडिया द्वारा जारी विज्ञप्ति में अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, "भारतीय जूनियर पुरूष हॉकी टीम ने जूनियर एशिया कप में अपराजेय रहकर हम सभी को गौरवान्वित किया है। टीम ने पिछले कुछ महीने में शानदार प्रदर्शन किया, खासकर जोहोर कप में ऐतिहासिक जीत के बाद।"

End of Feed