Wimbledon 2023: कार्लोस अल्कराज का विंबलडन में विजयी आगाज, दूसरे दौर में अपनी जगह बनाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 5, 2023, 10:27 AM IST

Carlos Alcaraz, Wimbledon 2023: कार्लोस अल्कराज ने मंगलवार को यहां सीधे सेटों में जीत दर्ज करके विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया। स्पेन के इस खिलाड़ी ने पहले दौर में फ्रांस के जेरेमी चार्डी को 6-0, 6-2, 7-5 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज ने मंगलवार को यहां सीधे सेटों में जीत दर्ज करके विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया। स्पेन के इस खिलाड़ी ने पहले दौर में फ्रांस के जेरेमी चार्डी को 6-0, 6-2, 7-5 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

Carlos Alcaraz in second round of Wimbledon 2023

कार्लोस अल्काराज (AP)

अल्कराज तीसरी बार विंबलडन में भाग ले रहे हैं। इससे पहले वह कभी ऑल इंग्लैंड क्लब में चौथे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए हैं, लेकिन इस बार उन्हें इस ग्रासकोर्ट ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में नोवाक जोकोविच के आठवें खिताब की राह में सबसे बड़ा खतरा माना जा रहा है।

End of Feed