लंदन: विंबलडन 2025 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। पुरुष एकल के खिताबी मुकाबले में पिछले दो बार के खिताब विजेता कार्लोस अल्काराज और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर के बीच होगी। शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पिछले दो बार के चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने टेलर फ्रिट्ज़ को 6-4, 5-7, 6-3, 7-6 (6) से के अंतर से मात देकर लगातार तीसरी बार फाइनल में एंट्री की। 22 साल की उम्र में पांच खिताब जीत जीत चुके अल्कराज की नजर सिनर के खिलाफ छठी खिताबी जीत के साथ ऑल इंग्लैंड क्लब में लगातार तीसरी खिताबी जीत पर होगी।
कार्लोस अल्काराज और यानिक सिनर (फोटो क्रेडिट AP)
सिनर ने जोकोविच को दी सीधे सेट में मात
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इटली के यानिक सिनर ने नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में 6-3, 6-3, 6-4 के अंतर से मात देकर पहली बार विंबलडन के फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहे। उन्होंने जोकोविच के खिलाफ दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी की तरह प्रदर्शन किया। यानिक सिनर साल 2018 के बाद नोवाक जोकोविच को विंबलडन में मात देने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने हैं। जोकोविच को साल 2023 और 2024 के खिताबी मुकाबले में अल्कराज ने शिकस्त दी थी।
जोकोविच का फिर टूटा 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब का सपना
24 गैंड स्लैम खिताब जीत चुके 38 वर्षीय नोवाक जोकोविच 25वीं खिताबी जीत से एक बार फिर चूक गए। जोकोविच ओपन इरा में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने का रिकॉर्ड तोड़ने से केवल एक कदम दूर हैं लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हो पा रहा है। जोकोविच नए दौर के दो धाकड़ खिलाड़ियों सिनर और अल्कराज की बाधा पार नहीं कर पा रहे हैं।
(डेवलपिंग स्टोरी)
