BWF World Chmapionships 2023: एचएस प्रणय ने पदक किया पक्का, क्वार्टर फाइनल में बाहर हुई सात्विक-चिराग की जोड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 26, 2023, 12:55 AM IST

एसएस प्रणय ने बीडब्लूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के लिए एक पदक पक्का कर दिया है। वहीं क्वार्टर फाइनल में सात्विक साईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा।

कोपनहेगन: एच एस प्रणय ने पूरी ऊर्जा झोंकते हुए पिछले दो बार के चैम्पियन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन को 68 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हराकर शुक्रवार को विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भारत का एक पदक पक्का कर दिया। प्रणय ने इस रोमांचक मुकाबले में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी एक्सेलसेन को 13-21, 21-15, 21-16 से हराया। अपना पहला पदक पक्का करने के बाद उन्होंने कहा,'यस। आखिर मेरे पास अब विश्व चैम्पियनशिप का एक पदक होगा।'

Hs Prannoy

एच एस प्रणॉय(साभार BWF Media)

एक्सेलसेन अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेल रहे थे लिहाजा प्रणय पर भारी दबाव था। उन्होंने कहा,'मैंने सोचा कि मैं खुद पर नियंत्रण तो रख ही सकता हूं। इसके अलावा कुछ और नहीं सोच रहा था। बस यही दिमाग में था कि अगले पांच अंक कैसे लेने हैं।'

End of Feed