नोवाक जोकोविच दो साल में पहली बार अमेरिकी ओपन खेलने पहुंच गए हैं और उनकी नजरें रिकॉर्ड 24वें ग्रैंडस्लैम खिताब पर लगी होंगी। पिछले साल कोरोना का टीका नहीं लगवाने के कारण उन्हें अमेरिका में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली थी। वह कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा में भी टूर्नामेंट नहीं खेल सके थे
उन्होंने सोमवार से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के लिये यहां पहुंचने के बाद कहा ,‘मुझे गुस्सा नहीं आया था। पिछले साल अमेरिकी ओपन के दौरान मलाल जरूर हुआ था कि मैं यहां क्यों नहीं हूं। मुझे नहीं खेल पाने का दुख था। लेकिन अब मैं यहां हूं और बीती बातों के बारे में नहीं सोच रहा। मेरा फोकस इस टूर्नामेंट पर है ’
पिछली बार जब वह अमेरिकी ओपन खेल रहे थे तो उन्हें फाइनल में दानियल मेदवेदेव से हार का सामना करना पड़ा था। अभी हाल ही में उन्हें फ्रेंच ओपन का फाइनल भी गंवाना पड़ा था। उन्हें कार्लौस अल्कारेज के हाथो हार का सामना करना पड़ा था, नहीं तो वह 24 ग्रैंड स्लैम का रिकॉर्ड वहीं तोड़ देते। जोकोविच पुरूष टेनिस में सबसे ज्यादा 23 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब जीत चुके हैं लेकिन अगर वह यहां जीतते हैं तो ओपन युग में सबसे अधिक 24 खिताब जीतने वाली सेरेना विलियम्स को पीछे छोड़ देंगे।
